गन्दगी फैलाने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के विरुद्ध हो कार्यवाही। डीएम पॉलीथिन एवम् सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध चलाया जाए सघन चैकिंग अभियान। डीएम आवारा पशुओं की समस्या पर दें विशेष ध्यान। डीएम

गन्दगी फैलाने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के विरुद्ध हो कार्यवाही। डीएम

पॉलीथिन एवम् सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध चलाया जाए सघन चैकिंग अभियान। डीएम

  1. आवारा पशुओं की समस्या पर दें विशेष ध्यान। डीएम

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने  नगर निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में विस्तार से समीक्षा की। 

उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निकाय आवारा पशुओं कुत्तों, बंदरों तथा गौवंश से संबंधित समस्या के समाधान हेतु विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आवारा गौवंशीय पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाया जाए तथा आवारा कुत्तों का बध्याकरण कराया जाए।

उन्होंने सफाई व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्रों में दिन में दो बार सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाए, गन्दगी फैलाने वाले दुकानदारों एवम् ठेले वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कूड़े का निस्तारण उचित प्रकार से किया जाए तथा सभी अधिशासी अधिकारी एक सप्ताह के भीतर संबंधित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑफिस पहुंचने से पहले फील्ड में पहुंचकर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि  ट्रैकिंग डिवाइस जीपीएस सभी कूड़ा वाहनों में लगे होने चाहिए तथा वाहनों की मॉनिटरिंग स्वयं अपने मोबाइल से करना सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी ने इनकम के संसाधनों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी निकाय आय के संसाधनों में वृद्धि हेतु विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें। आय के संसाधन बढ़ाने हेतु अपने सभी एसेट्स की सूची बनाकर कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्केट रेट से कम दामों पर चल रही पालिका की दुकानों आदि के रेट बढ़ा कर मार्केट रेट के बराबर लाया जाए तथा जो भी नीलामी हो, नियमानुसार व पारदर्शिता से हो। उन्होंने निर्देश दिए कि नियम विरुद्ध विज्ञापन जारी न किए जाएं, निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही विज्ञापन जारी किए जाएं।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि खराब स्ट्रीट लाइट्स को ठीक कराया जाएं। उन्होंने दीपावली पर पटाखा बाजारों के लिए अभी से सीओ तथा उप जिलाधिकारों से बात करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूसीसी के अंतर्गत आने वाली सेवाओं यथा विवाह पंजीकरण आदि हेतु प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने, सेवा का अधिकार के अंतर्गत निर्धारित सेवाओं में निर्धारित तिथि तक डॉक्यूमेंट्स जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विभिन्न विषयों पर समीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में मख्य नगर आयुक्त नन्दन कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, नगर आयुक्त आर के तिवारी सहित अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कावड़ मेला प्रारंभ होने के 6 दिन में आज तक  01 करोड़ 43 लाख 25 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार शिव भक्तों के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है
0 Minutes
Haridwar
प्रशिक्षु आरक्षियों की सतर्कता से श्रद्धालु को समय पर मिला उपचार। शिव पुल, हरि की पौड़ी के निकट एक श्रद्धालु मूर्छित अवस्था में दिखाई दिए।
0 Minutes
Haridwar
खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों के चरण धोये साथ ही स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन।