आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सिडकुल क्षेत्र अंतर्गत रोशनाबाद क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं व्यापारियों के साथ की गई गोष्ठी आयोजित

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सिडकुल क्षेत्र अंतर्गत रोशनाबाद क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं व्यापारियों के साथ की गई गोष्ठी आयोजित

त्यौहारों की रौनक बनाए रखने के साथ ही शांतिपूर्ण माहौल,भाईचारा बनाए रखने का भी रखा जाए विशेष ध्यान

गोष्ठी में नशे के विरुद्ध कार्यवाही में आमजन का सहयोग, किरायेदारों का सत्यापन कराया जाना और साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए

आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत रोशनाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमे थानाध्यक्ष सिडकुल सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

इस बैठक में उपस्थित सभी लोगों से आगामी त्योहारों को शांति, प्रेम एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में मनाने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग की अपील की गई। 

त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत बाजार क्षेत्रों में आवागमन व्यवस्था, पार्किंग के निर्धारित स्थान तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के उपायों को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। 

गोष्ठी में नशे के विरुद्ध कार्यवाही में आमजन का सहयोग, किरायेदारों का सत्यापन, साइबर क्राइम/डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय बताए

क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर सहयोग बनाए रखें, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। त्योहारों की रौनक तभी बनी रहती है जब समाज में शांति, भाईचारा और परस्पर विश्वास कायम रहता है। अतः सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे त्योहारों को उल्लास और जिम्मेदारी के साथ मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कावड़ मेला प्रारंभ होने के 6 दिन में आज तक  01 करोड़ 43 लाख 25 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार शिव भक्तों के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है
0 Minutes
Haridwar
प्रशिक्षु आरक्षियों की सतर्कता से श्रद्धालु को समय पर मिला उपचार। शिव पुल, हरि की पौड़ी के निकट एक श्रद्धालु मूर्छित अवस्था में दिखाई दिए।
0 Minutes
Haridwar
खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों के चरण धोये साथ ही स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन।