आत्म निर्भर भारत स्वदेशी संकल्प यात्रा, हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी की कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रजनन कर किया गया। 

आत्म निर्भर भारत स्वदेशी संकल्प यात्रा, हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी की कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रजनन कर किया गया।

 जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने स्वागत भाषण में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज हम सबके लिए आवश्यकता है। कि हम घर-घर तक जाकर स्वदेशी का प्रचार प्रसार करें। और स्वदेशी उत्पादों को अपनाए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि हमें अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों का उपयोग करना है और विदेशी वस्तुओं की जगह देसी वस्तुओं का उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासी से आह्वान किया है। कि हमें अपने किसानों, कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना है। और उनका समर्थन करना है। उन्होंने युवाओं और बच्चों को भी स्वदेशी अपनाने का अनुरोध किया। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्वदेशी का आह्वान स्वतंत्रता से पहले भी किया गया था। और हमारा स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ स्वदेशी आंदोलन भी शुरू हुआ था। आज हमें विदेशी ताकत से सामना करने के लिए स्वदेशी को अपनाना अति आवश्यक है। उन्होंने स्वदेशी को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार जिला प्रभारी अनिल गोयल ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई।इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार जिला प्रभारी अनिल गोयल, सह प्रभारी दीपक धमीजा , हरिद्वार महापौर किरण जैसल, दर्जाधारी राज्य मंत्री  डॉ जयपाल सिंह चौहान,सुनील सैनी, विकास तिवारी ,संदीप गोयल, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल,अभिनव चौहान, जिला मंत्री रिशु चौहान, भूप सिंह, अमरीश सैनी, रितु ठाकुर, पारुल चौहान, विक्रम भुल्लर देवेंद्र प्रधान, प्रीति गुप्ता, अरविंद कुशवाह, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, पवन कपूर सनी कैलाश भंडारी राकेश सैनी रीता सैनी विवेक चौहान,धर्मेन्द्र चौहान,महेंद्र धीमान सुशील पृथ्वी सिंह राणा, राजेंद्र कटारिया ,सुशील चौहान ,तरुण चौहान ,सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कावड़ मेला प्रारंभ होने के 6 दिन में आज तक  01 करोड़ 43 लाख 25 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार शिव भक्तों के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है
0 Minutes
Haridwar
प्रशिक्षु आरक्षियों की सतर्कता से श्रद्धालु को समय पर मिला उपचार। शिव पुल, हरि की पौड़ी के निकट एक श्रद्धालु मूर्छित अवस्था में दिखाई दिए।
0 Minutes
Haridwar
खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों के चरण धोये साथ ही स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन।