वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल हरिद्वार की टीम द्वारा सिडकुल स्थित हीरो मोटर कॉर्प कंपनी में एक साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल हरिद्वार की टीम द्वारा सिडकुल स्थित हीरो मोटर कॉर्प कंपनी में एक साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के लगभग 700 अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को वर्तमान समय में घटित हो रहे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे कि ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही, उपस्थित कर्मचारियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रभावी उपायों जैसे सुरक्षित पासवर्ड का प्रयोग, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करना, ओटीपी साझा न करना, संदिग्ध कॉल से सतर्क रहना आदि के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना एवं “सुरक्षित नागरिक – सुरक्षित समाज” की अवधारणा को सशक्त बनाना रहा।

साइबर क्राइम सेल, हरिद्वार द्वारा यह जन-जागरूकता अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कावड़ मेला प्रारंभ होने के 6 दिन में आज तक  01 करोड़ 43 लाख 25 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार शिव भक्तों के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है
0 Minutes
Haridwar
प्रशिक्षु आरक्षियों की सतर्कता से श्रद्धालु को समय पर मिला उपचार। शिव पुल, हरि की पौड़ी के निकट एक श्रद्धालु मूर्छित अवस्था में दिखाई दिए।
0 Minutes
Haridwar
खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों के चरण धोये साथ ही स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन।