बदमाशी पर लगाम लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही हाइवे पर लूट मामले में शामिल रहे 04 नकाबपोश बदमाशो को किया गिरफ़्तार। बदमाशों के कब्जे से टीम ने की लूट की सम्पत्ति बरामद

बदमाशी पर लगाम लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

हाइवे पर लूट मामले में शामिल रहे 04 नकाबपोश बदमाशो को किया गिरफ़्तार।

बदमाशों के कब्जे से टीम ने की लूट की सम्पत्ति बरामद

लूट की वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया तमंचा भी किया बरामद

महंगे शौक और नौकरी छूटने से परेशान अंकुर ने दोस्तों संग दिया था वारदात को अंजाम

कृष्णानगर रूडकी निवासी विशांत सैनी ने थाना कलियर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कम्पनी में डयूटी समाप्त करने के बाद जब वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाईकिल से कोर इंजिनियरिंग कालेज से कलियर रोड रहमतपुर फलाईअवर से निर्माणधीन एक्सप्रेस से होते हुए ईट के भटटे गांव बाजूहेडी के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात लडको ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गाली गालौच करते हुए मारपीट की और फिर ऐप्पल आईफोन 15, सोने की चैन व अंगुठी और दोस्त से उसका मोबाईल व कुछ रूपये छीनकर लिये। 

शिकायत के आधार पर थाना कलियर में अज्ञात आरोपित के खिलाफ मु0अ0सं0 264/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने विभिन्न स्तर से सबूत और घटना में शामिल अज्ञात बदमाशों के सुराग जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। जुटाए गए साक्ष्यों से वादी विशांत सैनी के दोस्त सुनील कुमार की भूमिका संदिग्ध नजर आई। जिस आधार पर टीम ने गुप्त सूचना पर निर्माणाधिन 6 लाईन नहर पटरी के पास से सुनील कुमार सहित चार संदिग्ध को लूटी हुई सम्पत्ति व लूट में प्रयोग किये गये तमंचे के साथ दबोचा।  

एक आरोपित अंकुर कुमार ने पूछताछ मे बताया कि वह और विशान्त सैनी दोनों एक साथ पंतजली में काम करते थे जहां से अंकुर की नौकरी छूट गयी थी। उसे पता था कि विशान्त गले में सोने चैन व हाथ में सोने की अंगुठी पहनता और मंहगा मोबाईल फोन रखता है। इस वजह से अंकुर ने सुनील कुमार को वारदात में शामिल हो मुनाफा कमाने का लालच दे अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।   

बरामद लूट की सम्पति के आधार पर अभियोग में धारा- धारा 61(2),317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बढोत्तरी की गयी। फरार चल रहे एक अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है।

गिरफ़्तार अभियुक्तगण

1- अंकुर सैनी पुत्र राजकुमार नि0 ग्राम मेहवडखुर्द नॉगल थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष 

2-कन्हैया सैनी पुत्र लोकेष सैनी नि0 मेहवडखुर्द उर्फ नॉगल थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

3- मनोज कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह नि0 पिरान कलियर थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष

4-सुनील कुमार पुत्र गोवर्धन सैनी नि0 मेहवडखुर्द उर्फ नॉगल थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 38 वर्ष  

बरामदगी

1-एक पीली धातु की चैन 

2-एक मोबाईल फोन वीवो कम्पनी

3-₹1100/- नकद

4-एक देशी तंमचा 315 बोर। 

पुलिस टीम

1- थानाक्ष्यक्ष रविन्द्र कुमार 

2- व0उ0नि0 बबलू चौहान

4- उ0नि0 पुष्कर सिहं चौहान

5- हे0का0 सोनू कुमार 

6- हे0का0 रबिन्द्र बालियान

7-हे0का0 जमशेद अली 

8-का0 राहुल चौहान

9-का0 फुरकान अहमद

10-का0 जितेन्द्र सिहं 

11-का0 विक्रम सिहं 

12-का0 विजयपाल सिहं

13-का0 सचिन सिहं 

14-का0 चालक नीरज राणा   

एसओजी टीम

1- हे0का0 चमन सिहं

2- का0 राहुल नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद