अपनी ही हत्या की 30 लाख रुपये की सुपारी देने के प्रकरण में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिरासत में जमीनी विवाद में विपक्षी को फंसाने के लिए खुद रची अपनी ही हत्या की साजिश अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से 03 युवकों के साथ मिलकर अपनी ही गाड़ी पर फायरिंग करने की बना रहा था योजना

अपनी ही हत्या की 30 लाख रुपये की सुपारी देने के प्रकरण में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिरासत में

जमीनी विवाद में विपक्षी को फंसाने के लिए खुद रची अपनी ही हत्या की साजिश

अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से 03 युवकों के साथ मिलकर अपनी ही गाड़ी पर फायरिंग करने की बना रहा था योजना

थाना बहादराबाद में तहरीर देकर विपक्षी पर स्वंय की 30 लाख रूपये की सुपारी देने का लगाया था आरोप

बहादराबाद पुलिस ने प्रकरण की गम्भीरता से जांच कर किया दूघ का दूघ पानी का पानी

लाइंसेसी पिस्टल जब्त कर आर्म्स एक्ट में अभियोग किया पंजीकृत

घटना का अनावरण कर साजिश में शामिल पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 06 को लिया हिरासत में

आपका विवाद किसी से हो परंतु झूठा दोष किसी पर लगाना अनुचित है पुलिस की जांच में ऐसे झुठ का पर्दाफाश हो जाते है, और आप अपने ही जाल में फँस जाते है

आवेदक जाकिर पुत्र ताहिर निवासी ग्राम घोड़ेवाला थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर दी गई कि उसके विपक्षी जावेद पुत्र याकूब, याकूब, मुनफेत व जुनेद निवासी ग्राम घोड़ेवाला (जिनसे जमीनी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है) ने उसकी हत्या करवाने के लिए 30 लाख रुपये की सुपारी दी है, जिसमें जलालपुर और रुड़की के कुछ युवक शामिल हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष बहादराबाद को तत्काल गहन जांच एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

थानाध्यक्ष बहादराबाद के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आजम निवासी कान्हापुर, उस्मान निवासी जलालपुर, सोहेल निवासी सोत मोहल्ला रुड़की, खालिक पुत्र सुलेमान तथा शाजिद पुत्र सुलेमान निवासी घोड़ेवाला से गहन पूछताछ की गई, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर का जावेद पुत्र याकूब से पिछले 3-4 वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। विपक्षी पक्ष पर दबाव बनाने और झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के उद्देश्य से जाकिर ने अपनी ही हत्या की फर्जी कहानी रच डाली।

जाकिर ने आजम, उस्मान और सोहेल को 50,000 रुपये का लालच देकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी ही कार पर फायरिंग करने की योजना बनाई थी, ताकि विपक्षी पर झूठा हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाया जा सके।

पुलिस टीम द्वारा सख्त पूछताछ करने पर पूरा षड्यंत्र उजागर हो गया और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो गया।

पूछताछ के दौरान सभी आरोपी आपस में आरोप-प्रत्यारोप करने लगे और थाने में ही झगड़ा करने लगे। सभी को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।

जाकिर की लाइसेंसी पिस्टल, जिसका रिन्यूवल समाप्त हो चुका था, उसके भतीजे खालिक से बरामद की गई।

लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने पर जाकिर व खालिक के विरुद्धमु०अ०सं०-400/2025  धारा 21/30 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

हरिद्वार पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता से जांच कर सच को उजागर किया है। किसी निर्दोष को फंसाने या झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पिस्टल के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट संबंधित प्राधिकारी को प्रेषित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. जाकिर पुत्र ताहिर, निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद

2. खालिक पुत्र सुलेमान, निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद

3. उस्मान पुत्र लियाकत, निवासी जलालपुर, थाना कोतवाली रुड़की

4. सोहेल पुत्र हसरत, निवासी सोत मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की

5. आजम पुत्र इलियास, निवासी कान्हापुर, थाना कोतवाली रुड़की

6. शाजिद पुत्र सुलेमान, निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों के चरण धोये साथ ही स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी हरिद्वार कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत कंट्रोल रूम एवं फील्ड टीमों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई जारी, 35 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 12 नमूने जांच हेतु संग्रहित।
0 Minutes
Haridwar
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा। मतदाता सूची को त्रुटि रहित एवं पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश।