कटारपुर में हुई फायरिंग प्रकरण में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार। घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल

कटारपुर में हुई फायरिंग प्रकरण में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।

घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल

ग्राम कटारपुर निवासी अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र को जान से मारने की नियत से फायर किया जिसमें अर्जुन गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार हेतु हायर सैन्टर रैफर किया गया। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में मु0अ0 पोपिन्द्र आदि  के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के मुख्य आरोपी अनुज व अन्य दो अभियुक्तों को पथरी पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अन्य वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु दिए दिशा निर्देश के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानो पर दबिशे दी गयी एवं मुखबिर मामूर किये गये थे.

 उपरोक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त गण विक्की पुत्र मांगेराम निवासी कटारपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को बहादरपुर जट के निकट स्थित आम के बाग़ के पास  से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

विक्की पुत्र मांगेराम निवासी कटारपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

 पुलिस टीम

(1) व0उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी थाना पथरी.

(2) उ0नि0 विपिन कुमार प्रभारी चौकी फेरुपुर थाना पथरी

(3) कानि0 893नरेश बहुगुणा 

(4) कानि0 1564 जयपाल चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद