दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों को किया सम्मानित।
हरिद्वार। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के कुछ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को सम्मानित किया तथा समाज में निष्पक्ष पत्रकारिता के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो जनसमस्याओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सभी पत्रकारों ने इस स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए यूनियन का आभार व्यक्त किया और संगठन को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत, एडवोकेट कुलवंत चौहान,दिनेश चौहान,सतीश राणा,आदि लोग उपस्थित रहे।
दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों को किया सम्मानित।
