हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, 02 हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार। ग्राम टाण्डा मतोली में हत्या प्रकरण का सफल खुलासा सुल्तानपुर क्षेत्र में जोहड में मिले अज्ञात शव की लक्सर पुलिस ने की थी शिनाख्त दोस्त थे मृतक और दोनों आरोपी, शराब पीने के बाद हुए विवाद में गई नितिन की जान

हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, 02 हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार।

ग्राम टाण्डा मतोली में हत्या प्रकरण का सफल खुलासा

सुल्तानपुर क्षेत्र में जोहड में मिले अज्ञात शव की लक्सर पुलिस ने की थी शिनाख्त

दोस्त थे मृतक और दोनों आरोपी, शराब पीने के बाद हुए विवाद में गई नितिन की जान

 ग्राम टाण्डा मेहतोली में बूरा फैक्ट्री के पास जोहड़ में एक अज्ञात पुरुष शव बरामद हुआ था जिसकी अथक प्रयास से लक्सर पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगणों के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा मौके साक्ष्य संकलन हेतु फिल्ड यूनिट टीम बुलाकर मौके पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। अज्ञात शव की शिनाख्त ग्राम टाण्डा मेहतोली निवासी नितिन पुत्र स्व0 जातिराम के रुप के रुप में हुयी थी जिसमें यह तथ्य प्रकाश मे आये कि नितिन दिनांक 14.10.2025 से लापता है ।

इसी क्रम में दिनांक 18.10.2025 को वादी नवीन पुत्र स्व0 जातिराम निवासी ग्राम टाण्डा महतौली कोतवाली लक्सर  पर तहरीर दी कि उसके गांव के कल्लू उर्फ कवरपाल, रवि, व रजत द्वारा दिनांक 14.10.2025 को उसके भाई नितिन के साथ शराब पी व नशे में मारपीट कर उसे जोहड़ में फैक दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी सूचना पर कोतवाली लक्सर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उच्चाधिकारीगणों को घटना के सम्बन्ध में सूचना दी गयी ।  

घटना की गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा घटना की सत्यता व शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर को निर्देशित किया गया। अभियोग के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम द्वारा गंठित कर पुलिस टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग / सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ठोस पतारसी सुरागरसी से चंद घंटो में घटना का खुलासा कर घटना में सम्मिलित 02 अभियुक्तगण को दिनांक 18.10.2025 को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा बताया कि मृतक और हम दोनों दोस्त है। दिनांक 14.10.2025 को हम तीनों एक साथ बैठकर शराब पीने लगे जब हम तीनों को काफी नशा हो गया तो मृतक नितिन व हमारे बीच कहासुनी हो गयी बात बढते हम तीनों में लड़ाई हो गयी लड़ते-लड़ते हम जोहड के पास पहुचे तो हमने उसे धक्का दिया तो नितिन जोहड़ में गिर गया और हम लोग वहां से अपने घर आ गये। जब हमें पता लगा कि पुलिस को घटना के सम्बन्ध मे सारी जानकारी लग गयी है तो हम दोनों घर से कही दूर भागने की फिराक में थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- कंवरपाल उर्फ सुमित उर्फ कल्लू पुत्र कुसुमपाल निवासी ग्राम टाण्डा महतौली कोत0 लक्सर हरिद्वार उम्र-27 वर्ष 

2- रजत पुत्र रवि निवासी ग्राम टाण्डा महतौली कोतवाली लक्सर जनपद हरिदवार उम्र-24 वर्ष

पुलिस टीम

1-राजीव रौथान-प्रभारी कोतवाली लक्सर

2-व0उ0नि0 लोकपाल परमार- कोतवाली लक्सर

3-उ0नि0 हरीश गैरोला

4-अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल 

5-हे0कानि0 रियाज अली

6-कानि0 हिमांशु चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई। बड़ा बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री की गई जब्त।
1 Minute
Haridwar
क्षेत्र में एक्टिव पुलिस टीम  ने किया अन्तर्ऱाज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भांडाफोड़। वाहन चोरी गिरोह में पुलिस ने लगाई सेंध, सक्रिय चोर तिकड़ी आयी गिरफ्त में। कथित गिरोह के कब्जे से चोरी के कुल 17 दोपहिया वाहनो को बरामद।
0 Minutes
Haridwar
चुड़ियाला भगवानपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650 वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कलश बंधन महारैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
0 Minutes
Haridwar
हरिद्वार पुलिस उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी।