हरिद्वार पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित एसएसपी हरिद्वार सहित सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने शहीद हुए जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हरिद्वार पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

एसएसपी हरिद्वार सहित सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने शहीद हुए जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाईन रोशनाबाद में स्थापित शहीद स्मारक पर “पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल व जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा पुलिस के इन वीर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात सलामी गार्ड द्वारा शहीद हुए जवानों को शोक सलामी देकर सर्वोच्च बलिदान देने के लिए याद किया गया।

भारत वर्ष में पुलिस एव अर्धसैनिक बलों के 186 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। जिसमे उत्तराखंड से 04 जवान शहीद हुए।

हरिद्वार पुलिस अपने इन वीर शहीदों के महान कर्तव्य पालन एवं आत्म-बलिदान की सराहना में नतमस्तक है। कर्तव्य पालन के दौरान आपके द्वारा दिया गया यह बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और हमें प्रेरणा देगा।

उक्त अवसर पर एसपी क्राइम/ ट्रैफिक, एसपी देहात, एसपी सिटी, एएसपी सदर, सीओ मंगलौर, सीओ लक्सर, सीओ लक्सर, सीओ यातायात, सीओ भगवानपुर, सीओ सिटी, सीएफओ हरिद्वार व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कोतवाली मंगलौर कांवड़ यात्रा में पुलिस का साथ निभा रहे S.P.O. को उपलब्ध कराए जा रहे हैं संसाधन। कोतवाली मंगलौर पर वितरित किए गए जर्सी, छाता, गमछा आदि सामान।
0 Minutes
Haridwar
समझाइश से टला संभावित हादसा, सुरक्षित रही आस्था की राह  नसीरपुर नहर पुल के पास नहर में जमा पानी में मेरठ एवं दिल्ली से आए लगभग 50 शिवभक्त स्नान करते हुए मिले। 
0 Minutes
Haridwar
प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई। बड़ा बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री की गई जब्त।
1 Minute
Haridwar
क्षेत्र में एक्टिव पुलिस टीम  ने किया अन्तर्ऱाज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भांडाफोड़। वाहन चोरी गिरोह में पुलिस ने लगाई सेंध, सक्रिय चोर तिकड़ी आयी गिरफ्त में। कथित गिरोह के कब्जे से चोरी के कुल 17 दोपहिया वाहनो को बरामद।