हाई कोर्ट के आदेश पर डीएसओ हरिद्वार तेजबल सिंह का तबादला श्याम आर्य को को मिली जिम्मेदारी।

हाई कोर्ट के आदेश पर डीएसओ हरिद्वार तेजबल सिंह का तबादला श्याम आर्य को को मिली जिम्मेदारी।

उत्तराखंड शासन ने हाई कोर्ट के आदेश का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल को तत्काल स्थानांतरित कर दिया है। तेजबल सिंह को हरिद्वार से जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर उधम सिंह नगर जबकि रवि सनवाल को क्षेत्रीय अधिकारी के पद से हटाते हुए देहरादून मुख्यालय अटैच कर दिया है। फिलहाल हरिद्वार में जिला पूर्ति अधिकारी की जिम्मेदारी श्याम आर्य को दी गई है। यह आदेश उत्तराखंड के प्रमुख सचिव द्वारा दिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन द्वारा दोनों अधिकारियों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोला हुए थे। फेडरेशन ने कोरोना काल में दोनों अधिकारियों पर राशन डीलर के भुगतान में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कश्यप,और राशन डीलर सत्येंद्र कुमार, ने दोनों अधिकारियों पर राशन डीलरों से भुगतान की एवज में कमीशन खोरी के गंभीर आरोप के अलावा उन्हें तेजबल सिंह पर आए से अधिक की संपत्ति होने के भी गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री से भी की थी। लेकिन जब उनका स्थानांतरण नहीं हुआ तो फेडरेशन ने हाईकोर्ट नैनीताल में एक अपीलदायर की थी जिसके आदेश के बाद उत्तराखंड शासन ने जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह और रवि सनवाल को तत्काल हरिद्वार से हटाते हुए एक को उधम सिंह नगर और दूसरे को प्रदेश मुख्यालय अटैच किया है। इस आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है राशन डीलरो में खुशी की लहर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कोतवाली मंगलौर कांवड़ यात्रा में पुलिस का साथ निभा रहे S.P.O. को उपलब्ध कराए जा रहे हैं संसाधन। कोतवाली मंगलौर पर वितरित किए गए जर्सी, छाता, गमछा आदि सामान।
0 Minutes
Haridwar
समझाइश से टला संभावित हादसा, सुरक्षित रही आस्था की राह  नसीरपुर नहर पुल के पास नहर में जमा पानी में मेरठ एवं दिल्ली से आए लगभग 50 शिवभक्त स्नान करते हुए मिले। 
0 Minutes
Haridwar
प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई। बड़ा बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री की गई जब्त।
1 Minute
Haridwar
क्षेत्र में एक्टिव पुलिस टीम  ने किया अन्तर्ऱाज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भांडाफोड़। वाहन चोरी गिरोह में पुलिस ने लगाई सेंध, सक्रिय चोर तिकड़ी आयी गिरफ्त में। कथित गिरोह के कब्जे से चोरी के कुल 17 दोपहिया वाहनो को बरामद।