मां मनसा देवी पहाड़ी कटाव को रोकने के लिए पुनर्निमाण कार्याें की भारत सरकार से मिली मंजूरी। भारत सरकार से 156.48 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है।  मां मनसा देवी के दर्शन करने आने वाले मां के भक्तों की यात्रा होगी सुगम एवं सुरक्षित।

 मां मनसा देवी पहाड़ी कटाव को रोकने के लिए पुनर्निमाण कार्याें की भारत सरकार से मिली मंजूरी।

भारत सरकार से 156.48 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है। 

मां मनसा देवी के दर्शन करने आने वाले मां के भक्तों की यात्रा होगी सुगम एवं सुरक्षित।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिये कार्यदायी संस्था को तत्परता एवं समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

हरिद्वार। भू-स्खलन के कारण मनसा देवी पैदल मार्ग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया था तथा मार्ग को तत्परता से दुरस्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमति हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 85 वीं बोर्ड बैठक द्वारा राजाजी नेशनल पार्क रिजर्व वन क्षेत्र में कार्यों हेतु अनुमति प्रदान की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदायीं संस्था सिंचाई विभाग को निर्देश दिए है कि मनसा देवी पैदल सड़क मार्ग का जो भी पुर्ननिर्माण एवं मरम्मत कार्य किया जाना है उस कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्वता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे मनसा देवी के दर्शन करने आने वाले श्रृद्धालुओं को आवागमन करने में कोइ भी असुविधा ना हो तथा सभी श्रृद्धालुओं की मनसा देवी यात्रा सुगम एवं सुरक्षित हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मनसा देवी हरिद्वार की पहचान है इसलिए मां मनसा देवी क्षेत्र को सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड ओमजी गुप्ता ने अवगत कराया कि मनसा देवी पैदल क्षतिग्रस्त मार्ग के पुर्ननिर्माण/मरम्मत कार्यो के लिए भारत सरकार से 156.48 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मंसा देवी क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को एवं पहाड़ी क्षेत्र के संरक्षण एवं पहाड़ी के कटाव को रोकने के उद्वेश्य से हिल ट्रीटमेंट निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।