पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतत्व में वेद मंदिर आश्रम में आर्य समाज की हुई बैठक।  23 नवंबर को निकाली जा रही आर्य राष्ट्र निर्माण यात्रा को लेकर रुपरेखा तैयार की गई।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतत्व में वेद मंदिर आश्रम में आर्य समाज की हुई बैठक।

 23 नवंबर को निकाली जा रही आर्य राष्ट्र निर्माण यात्रा को लेकर रुपरेखा तैयार की गई।

हरिद्वार। शोभायात्रा स्वामी दर्शनानंद महाविद्यालय ज्वालापुर से शुरू होकर सिंहद्वार, हरिद्वार आर्यनगर चौक से होते, वानप्रस्थ आश्रम, वैदिक मोहन आश्रम खड़खड़ी में समापन होगा।

 पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आर्य समाज के प्रवर्तक महर्षि दयानंद के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है, क्योंकि समाज में परिवारों के विघटन होने के साथ और फैल रही कुरुतियों को दूर करने की जरूरत है। बढ़ती नशावृत्ति के कारण बढ़ रहे विभिन्न तरह के अपराधों एवं विकृत्तियों से मुक्ति के लिए उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को वेद पढ़ने की जरूरत है। उन्होंने एक देश में एक अभिवादन होने की बात कही।

आर्य समाज के जिला प्रधान यशपाल आर्य ने बताया कि 23 नवंबर को हरिद्वार में आर्य राष्ट्र निर्माण यात्रा निकाली जाएगी। जिसके माध्यम से शिक्षा, चिकित्सा एवं न्याय निशुल्क की मांग के साथ चरित्र निर्माण, बेरोजगारी को दूर करने आदि मांगों को लेकर संदेश दिया जाएगा। उन्होंने आर्य राष्ट्र निर्माण यात्रा को सफल बनाने के लिए आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व प्रधान हाकम सिंह, मानपाल सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष ब्रह्मपाल आर्य, दिनेश कुमार आर्य, इंद्रराज सिंह, भोपाल गिरी, जिला पुरोहित बलवंत सिंह आर्य, डॉ रामपाल, चौधरी राज सिंह, ज्ञान सिंह, नितिन आर्य, रामपाल आर्य, मास्टर यशवीर सिंह, जयपाल सिंह, वीरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।