बाइक चोरी के 02 आरोपी अभियुक्तो को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। चोरी की 02 बाइक बरामद
हरिद्वार। पुलिस एप्प पोर्टल के माध्यम से वादी उदित चौधरी पुत्र विक्रम सिंह निवासी म0न0 531,पन्त विहार, गणेशपुर, रूडकी थाना गंगनहर, जिला हरिद्वार के द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की स्पेलन्डर प्लस रंग काला को शकुम्बरी आटोमोबाइल मारूति शोरूम, दिल्ली रोड, के बाहर पार्किंग से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में E FIR पंजीकृत करायी गयी थी जिसको कोतवाली रूडकी के सीसीटीएनएस कम्प्यूटर पर मु0अ0 पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद मे हो रही वाहन चोरी की रोकथाम व चोरो की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये गये थे जिसके क्रम मे कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा गहन सुराग रसी पता रसी कर मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया। 02 अभियुक्तो को चोरी की मो0सा0 UP12BM 9138 के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. साहिल पुत्र मोहसीन निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर इमरान डेरी के पास थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।
2. आरिस पुत्र मोहसीन निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर बिलाल मस्जिद के पास थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 18 वर्ष
बरामदगी
एक अदद मोटर साईकिल रजि0 न0 UP-12-BM 9138
पुलिस टीम
उ0नि0 ध्वजवीर सिह पंवार
कानि0 53 मनोज सिहं
कानि0 1419 प्रदीप डंगवाल
बाइक चोरी के 02 आरोपी अभियुक्तो को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। चोरी की 02 बाइक बरामद
