हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, हत्यारोपी को किया गिरफ्तार। दुकान की उधारी मांगने पर आरोपी ने युवक पर किया था डंडे से हमला

हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।

दुकान की उधारी मांगने पर आरोपी ने युवक पर किया था डंडे से हमला

उपचार के दौरान युवक की मौत, हत्या की धाराओं में मुक़दमा तरमीम

वादी मुकदमा संजय पुत्र अतर सिंह निवासी गाम झबरेडी कला थाना झबरेडा जिला हरिद्वार ने अपने भतीजे विकास पुत्र मांगेराम निवासी झबरेडी कला थाना झबरेडा जिला हरिद्वार द्वारा अभियुक्तगण मोहित, रोहित उर्फ गोपी पुत्र गण राजकुमार उर्फ राजू व राजकुमार उर्फ राजू पुत्र सोम्मा निवासीगण गाम झबरेडी कला थाना झबरेडा जिला हरिद्वार से अपने दुकान के सामान के व पुराने उधार के पैसे मांगने को लेकर अभि0गण द्वारा वादी के भतीजे के साथ साथ गाली गलोच कर अभियुक्त रोहित द्वारा विकास के सिर पर डन्डे से मारने के सम्बन्ध में अभियोग मु0अ0 पंजीकृत कराया गया। उपचार के दौरान एम्स चिकित्सालय ऋषिकेश में विकास की मारपीट में आई चोटो के कारण मृत्यु होने पर मुकदमा उपरोक्त हत्या के अपराध में तरमीम हुआ।

बाद पंचायतनामा कार्यवाही विकास के पिता से घटना के समय विकास द्वारा पहनी खुनालूदा कमीज बरामद कर उपरोक्त नामजद अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के हेतु टीमें गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त रोहित उर्फ गोपी उपरोक्त को उसके मामा के गांव नियामतपुर थाना खानपुर क्षेत्र से दबोचा गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजू द्वारा आकाश की मजदूरी व विकास की दुकान के उधार के पैसे देने को लेकर आपस में कहा सुनी होती थी। आकाश व विकास द्वारा अभि0गणो से बार- बार पैसो की मांग किये जाने व समाज के लोगो के बीच पैसे मांगने को लेकर अभि0 गण द्वारा अपनी बेजइती समझकर आकाश व विकास से रंजीश रखने लगे व तीनो अभि0गण द्वारा आपस में योजना बनाई कि यदि अब इन्होने दुबारा पैसे मांगे तो इन्हे हम ठिकाने लगा देंगे।

आकाश व विकास ने अपने सामान व मजदूरी के पैसे मांगे तो रोहित द्वारा दोनो को कहा कि हम तुम्हारे पैसे नही देते तुमसे जो होता है कर लो जिसके बाद रोहित अपने घर से अपने पिता राजकुमार व मोहित के साथ डन्डे लेकर आये और आकाश व विकास के साथ मारपीट शुरु कर दी और जान से मारने की नियत से विकास के सिर पर डन्डे से वार किया जिससे विकास बेहोश होकर गिर गया। जहाँ से विकास के परिजनो द्वारा विकास को रुडकी अस्पताल ले जाया गया जहां से विकास को एम्स अस्पताल रेफर कर दिया उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

फिल्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया मौके से भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्यो को एकत्रित कर रिपोर्ट दी गयी तत्पश्चात अभियुक्त की निशानदेही पर अभियुक्त द्वारा घटना मे प्रयुक्त बेसबाल का डन्डा व घटना के दौरान पहनी कमीज बरामद की गयी।

बरामदगी

1- घटनास्थल से खूनालूदा फर्श के टुकडे 2. घटनास्थल से सादा फर्श के टुकडे 

3- घटना मे प्रयुक्त बेसबॉल का डन्डा 

4- घटना के दिन अभियुक्त द्वारा पहनी सर्ट 5. घटना के दिन मृतक विकास द्वारा पहनी कमीज 

गिरफ्तार अभियुक्त

रोहित उर्फ गोपी पुत्र राजकुमार उर्फ राजकुमार निवासी ग्राम झबरेडी कलां थाना झबरेडा जिला हरिद्वार

मृतक 

विकास पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम झबरेडी कलां थाना झबरेडा जिला हरिद्वार।

पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष अजय शाह 

2. व0उ0नि0 शहजाद अली

3. उ0नि0 जय सिंह राणा

4. कानि0 559 मुकेश तोमर

5. कानि0 611 रणवीर चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।