गांव इब्राहिमपुर में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने दी बड़ी सौगात गांव इब्राहिमपुर से लेकर बालाजी मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का किया शुभारंभ।
कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत का किया जोरदार स्वागत।
हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और आज तक आप लोगों ने कांग्रेस पार्टी को अपना भरपूर सहयोग दिया है और आगे भी 2027 में इसी तरह अपना प्यार और सहयोग देंगे और मैं प्रयास करूंगी कि आपके गांव की हर एक सड़क 2026 में ही कंप्लीट हो जाए।
इस मौके पर कांग्रेस नेता रहुफ खान ने कहा कि विधायक ने हमारे ऊपर बहुत एहसान किए हैं मुकदमे चुनाव के दौरान लगे थे उनको भी विधायक द्वारा हटवाया गया है और विकास कार्यों की प्रगति को आगे बढ़ा रहे हैं और आगे भी हम लोग विधायक के साथ रहेंगे। अमजद पधान ने कहा कि 25 वर्षों में हमें विधायक द्वारा जो यह सड़क बड़ी सौगात में दी गई है इनका गांव की तरफ से हम धन्यवाद करते हैं और हम आपके साथ खड़े हैं। वहीं सफीक पधान ने कहां की विधायक अनुपमा रावत जब से बनी है तब से गांव में विकास की गति बड़ी है और गांव के चारों तरफ के रास्ते बहुत खराब थे जिनको धीरे-धीरे बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव इब्राहिमपुर में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने दी बड़ी सौगात गांव इब्राहिमपुर से लेकर बालाजी मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का किया शुभारंभ। कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत का किया जोरदार स्वागत।
