सोनू चौहान हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य वांछित हत्यारोपी को किया गिरफ्तार। पारिवारिक विवाद के कारण अपने बडे भाई  के साले को उतार दिया था मौत के घाट मृतक की पत्नी ने तहरीर दे कोतवाली गंगनहर में दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा

सोनू चौहान हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य वांछित हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।

पारिवारिक विवाद के कारण अपने बडे भाई  के साले को उतार दिया था मौत के घाट

मृतक की पत्नी ने तहरीर दे कोतवाली गंगनहर में दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा

एक महिला द्वारा कोतवाली गंगनहर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया था कि उसका पति सोनू को दाह संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर को जाने लगा तो नमन और आशीष ने चाकू से गर्दन व छाती पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तुरन्त सरकारी अस्पताल रुडकी ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त शिकायती के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मु0अ0 पजीकृत किया गया।

गंभीर प्रकृति के इस अपराध/ हत्याकांड की जानकारी मिलने पर कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी एवं प्रकरण की पूरी सच्चाई सामने लाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। 

क्षेत्र में एक्टिव होकर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर के जरिए के जरिए मिली महत्वपूर्ण लीड के आधार पर जाल बिछाकर भागने की फिराक में जुटे हत्यारोपी नमन को माधोपुर अंडर पास से दबोचा। हत्यारोपी की निशांदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू व खून से सने कपडे को टीन के छप्पर से बरामद किया गया। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि पिछले काफी सालों से चलते पारिवारिक विवाद के चलते जैसे ही मौका मिला तो उसने अपने भाई के साले सोनू चौहान के गले व छाती मे चाकू मारकर हत्या कर दी। 

पकड़ में आए हत्यारोपी को बाद विधिक कार्रवाई मान० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वारदात में फरार चल रहे अन्य आरोपी की तलाश में भी पुलिस टीम सरगर्मी से जुटी हुई है।

पकड़ा गया हत्यारोपी

नमन पुत्र रणधीर निवासी पश्चिमी अम्बर तालाब रुडकी कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार 

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी  

2- वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार

3- उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट

4- उ0नि0 नवीन कुमार

5-अपर उ0नि0 मनीष कवि

6- हेड कांस्टेबल संदीप

7- हेड कांस्टेबल अलियास

8- कांस्टेबल रणवीर

9- कांस्टेबल प्रभाकर

10- कांस्टेबल चालक लाल सिह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।