उत्तराखंड राज्य के स्थापना रजत जयंती सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर हरिद्वार जनपद के राज्य आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित। शहीदों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है प्रदेश को उन्नति की रहा पर ले जाएंगे- कल्पना सैनी

उत्तराखंड राज्य के स्थापना रजत जयंती सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर हरिद्वार जनपद के राज्य आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित।

शहीदों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है प्रदेश को उन्नति की रहा पर ले जाएंगे- कल्पना सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विकसित प्रदेश की ओर अग्रसर है उत्तराखंड।

उत्तराखंड राज्य की स्थापना रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हो रही है धूम

ग्रामोत्थान रीप परियोजना,उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 07 सीएलएफ को वितरित किए 52 लाख 33 हजार के चेक वितरित किए गए।

उत्तराखंड राज्य के स्थापना रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविधालय ऑडोटोरियम में जिला प्रशासन की ओर से जनपद के राज्य आंदोलनकारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प माला एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी ने जनपद एवं प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना की 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामना दी तथा राज्य आंदोलन में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमे कई शहीदों द्वारा अपनी प्राणों की आहुति देकर तब हमे उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है,उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन में मातृ शक्ति का भी बहुत बड़ा योगदान है तथा इसमें सभी प्रदेश वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि खटीमा में आंदोलनकारियों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था,जिसमें आंदोलनकारियों पर गोली चलाने पर 07 लोग शहीद हो गए थे,वही से यह आंदोलन राज्य की मांग को लेकर उग्र हुआ तथा इसके पश्चात मंसूरी गोली कांड में 06 लोग शहीद हुए जिसमें महिलाए भी शामिल थी।

उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों पर 02 अक्टूबर को रामपुर तिराहे पर आंदोलनकारियों के साथ जो बर्बरता एवं गोलीबारी की गई थी,उसका बड़ा घाव झेला है जिसको आने वाली पीढ़ी भी याद रखेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश सद्भावना एवं देव भूमि एवं सैनिकों की भूमि है जहां प्रदेश के सैनिक सीमाओं पर प्रहरी बनकर देश की रक्षा कर रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है ,जिसमें प्रदेश सरकार ने कही महत्वपूर्ण विधेयक प्रेरित किए है,जिसमें सम्मान नागरिकता कानून,नकल विरोधी कानून,भू कानून आदि कानून लागू किया है तथा राज्य में बेरोजगारी कम करने के लिए 26 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

 उन्होंने कहा कि शहीदों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है तथा परदे को उन्नति की रहा पर ले जाने के लिए कार्य5 कर रही है,जिसमें उत्तराखंड राज्य देश के अग्रणी राज्य में शामिल होगा।

 इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प माला एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा ग्रामोत्थान रीप परियोजना,उत्तराखंड ग्राम्य  विकास समिति एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 07 सीएलएफ को वितरित किए 52 लाख 33 हजार के चेक भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर अनूप जलोटा के शिष्य कुणाल धवन एवं उनकी टीम द्वार भजन की प्रस्तुति दी गई तथा सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल एवं डीपीएस  के छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। 

      इस अवसर पर वंदे मातरम देश भक्ति की प्रस्तुति छात्र छात्राओं द्वारा दी गई।

      कार्यक्रम का सफल संचालन नरेश चौधरी द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,हरिद्वार मेयर किरण जैसल,राज्य मंत्री सुनील सैनी, ओम प्रकाश जमदग्नि, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान,एसपी देहात शेखर सुयाल, तहसीलदार सचिन कुमार,राजीव भट्ट,वासु पाराशर सहित राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि,विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राएं एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद