शनिवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में समर्थकों के साथ पत्रकार वार्ता कर मुकर्रम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस केवल दो सीटों पर मुस्लिमों को टिकट देती है और साथ में बैठाने पर भी इन्हें बदबू आती है।

शनिवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में समर्थकों के साथ पत्रकार वार्ता कर मुकर्रम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस केवल दो सीटों पर मुस्लिमों को टिकट देती है और साथ में बैठाने पर भी इन्हें बदबू आती है।

 हरिद्वार मैदानी क्षेत्र के मुद्दा न उठाने पर रोष, बोले हरिद्वार में आकर बहुत धो लिए पाप, अब ऊपर ही बरसेंगे मेघा
 पूर्व विधायक अंबरीष कुमार को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलते हुए मिशन—2027 फतह करने की कही बात
हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकर्रम अंसारी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनकी पुत्री विधायक अनुपमा रावत के द्वारा हरिद्वार एवं मैदान का मुद्दा न उठाने पर कई ग्राम प्रधानों एवं समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ क्षेत्र के निवासियों ने जिन्हें नकार दिया ऐसे नेताओं को हरिद्वार मैदानी क्षेत्र ने चुनाव जीताकर संजीवनी दी। लेकिन कभी हरिद्वार के विकास के लिए बात नहीं की। मुस्लिम अब घिडियाली आंसू बहाने वालों के झांसे में नहीं आएंगे।
शनिवार को प्रेसक्लब हरिद्वार में समर्थकों के साथ पत्रकारवार्ता कर मुकर्रम अंसारी ने कहा कि
कांग्रेस केवल दो सीटों पर मुस्लिमों को टिकट देती है और साथ में बैठाने पर भी इन्हें बदबू आती है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में आज तक किसी हरिद्वारवासी को विधानसभा टिकट क्या कभी जिला पंचायत का सदस्य बनने तक का मौका नहीं दिया। जब किशोर उपाध्याय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे तो टोपी पहनकर रोजा इफ्तार करते थे, इन्हें हरिद्वार में ही मुक्ति मिलती है। लेकिन आज हरिद्वार का पानी रोकने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और निशंक के भी पाप हरिद्वार में ही धुए। उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अल्मोड़ा से तिरस्कृत होने के बाद हरिद्वार से सांसद बनाकर, केंद्रीय मंत्री, फिर मुख्यमंत्री बने, फिर यही से ही अपनी पत्नी, फिर पुत्री, बेटा को चुनाव में उतारकर राजनीतिक पारी शुरू की। लेकिन इनके किसी भी परिजन ने हरिद्वार के मुद्दों को लेकर एक बात तक नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यकाल हो या केंद्रीय मंत्री का, हरीश रावत के नाम पर एक भी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीष कुमार के आदर्शों और उनके द्वारा हरिद्वार के उठाए गए मुद्दों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता बोल नहीं सकते, उनके विकास और मुद्दों की बात नहीं करते, ऐसी पार्टी से रिजाइन करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से रिजाइन की घोषणा करते हुए मिशन— 2027 के लिए मैदान में उतरने को कहा। हालांकि किस पार्टी में जाएंगे, इस सवाल पर कहा कि समय के अनुसार सब सामने आ जाएगा।
पहाड़ में सुविधा नहीं देंगे
मुकर्रम अंसारी ने कहा कि पहाड़ में चुनाव जीतते ही या धन संग्रह होते ही देहरादून में कोठी बनाने के साथ बच्चों को शिक्षा यहां पर दिलाएंगे, लेकिन कभी भी पहाड़ से पलायन रोकने व विकास के लिए ठोस नीति नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी गैरसैंण नहीं बनाएंगे ओर जनता को पहाड़ मैदानवाद के बीच झोंक दिया। मदन कौशिक पांच बार के विधायक है, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे।

इस मौके पर पार्षद नईम कुरैशी, मुंसी शकील अहमद, नजाकत प्रधान, सराय के प्रधान मनीष, कटारपुर के सचिन प्रधान, नूर अहमद, हाजी कासिम राव, आदिल खान, सानू अंसारी, गुलशेर, नीरज, इमरान, लक्ष्मण कश्यप, संजीव पाल, सगीर अहमद, हाजी मंसूर, हाजी लियाकत, फुरकान ठेकेदार, अकरम अंसारी, वझूल कमर, ऋषिपाल, प्रधान नूर अहमद, सकील, गुलशेर प्रधान, आमिर कुरैशी, अहान कुरैशी, साजिद अली, जुल्फूकार आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद