जिलाधिकारी ने सीवर लाइन कार्यों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सीवर लाइन कार्यों का किया निरीक्षण

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को दूधाधारी चौक भूपतवाला में बिछाई जा रही सीवर लाइन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि सीवर लाइन निर्माण कार्य स्थायित्व को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति, रिसाव या पुनः खुदाई की स्थिति न उत्पन्न हो।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय जनता की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए तथा स्थानीय निवासियों की दैनिक गतिविधियों में कम से कम बाधा उत्पन्न हो।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अपर रोड एवम् हरकी पौड़ी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने से पहले व्यापार मंडल, श्री गंगा सभा, पुलिस प्रशासन के साथ बैठक करते हुए सभी को कार्य योजना की पूर्ण जानकारी देने के बाद ही कार्य शुरू किए जाएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सॉलिड मास्टर प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति की भी नियमित समीक्षा की जाए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल, एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप सिंह, पीएमसी हेड मिस्टर केन, केआईपीएल कलस्टर हेड रजत शर्मा, केआईपीएल प्रोजेक्ट मैनेजर मलिका अर्जुन, लोनिवि ईई दीपक कुमार, पीएमसी आरई अखिलेश यादव, जल संस्थान अधिशासी अभियंता विपिन चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद