सभी पात्र अल्पसंख्यकों को मिले योजनाओं का लाभ फरजाना बेगम जरूरतमन्दों को योजनाओं के लाभ हेतु सरलता से समझाएं। फरजाना बेगम

सभी पात्र अल्पसंख्यकों को मिले योजनाओं का लाभ फरजाना बेगम

जरूरतमन्दों को योजनाओं के लाभ हेतु सरलता से समझाएं। फरजाना बेगम

अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने मंगलवार को विकास भवन सभागार पहुॅचर योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। 

अल्पसंख्यक कल्याण हेतु जनपद में किये जा रहे कार्यों के बारे में विभागवार जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि अन्तिम छोर के पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुॅचे। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि व्यक्ति को जानकारी हेतु बार-बार आना न पड़े, सभी औपचारिकताएं एक ही बार में पूरी सरलता से बताई व समझाई जायें ताकि व्यक्ति को आवेदन करने हेतु डॉक्यूमेंट पूरे करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए हा कि अल्पसंख्यक युवाओं कों स्वरोजगार से जोड़ने एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास एवं विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक विकास एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभांवित कराया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र व्यक्तियों तक विकास योजनाओं को पहुॅचाया जाये। उन्होंने बैठक में डाटा उपलब्ध न कराने वाले अधिकारियों को आयोग में ई-मेल के माध्यम से  शीघ्रता से डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता निराश होकर आयोग में शिकायत करने के लिए आती है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की कमी न रखें ताकि जनता को आयोग तक न जाना पड़ें। आयोग ने मौहम्मद शाहिद निवासी सरकाड़ी ताहपुर की शिकायत पर सुनवाई की। उन्होंने सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एचआरडीए के सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 

उन्होंने समाज कल्याण, अल्पसंख्य कल्याण, उद्योग, पुलिस, बाल विकास, उद्यान, शहरी विकास, पर्यटन, प्रोबेशन, चिकित्सा, पूर्ति, कृषि, श्रम आदि विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी लेते हुए अल्पसंख्य कल्याण हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। 

इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नफीस अहमद तथा सारिक मलिक, सचिव जगदीश सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत, जिला प्रोबेशन एवं समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, जीएम डीआईसी उत्तम कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल आदि उपस्थि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद