किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी अभियुक्त को UP से लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी अभियुक्त को UP से लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घटना कारित कर फरार चल रहा था आरोपी पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग के ज़रिए हिरासत में लिया

शिकायतकर्ता निवासी ग्राम अकबरपुर ऊद, थाना कोतवाली लक्सर द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी किशोरी पुत्री को देव पुत्र धर्मवीर उर्फ़ छांगा निवासी अकबरपुर ऊद, कोतवाली लक्सर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना लक्सर पर मुकदमा मु0अ0 पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा वांछित की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। 

निर्देशों के अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा लगातार व्यक्ति के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा आरोपी के बाहरी राज्यों में जाने की संभावनाओं पर भी निगरानी रखी गई। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था।

लक्सर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी, पतारसी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी देव को हरिद्वार–मुजफ्फरनगर रोड, फलावदा के पास से हिरासत में लिया गया तथा अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया।

अपहर्ता के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

देव पुत्र धर्मवीर उर्फ़ छांगा निवासी अकबरपुर ऊद, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

उम्र– 20 वर्ष

पुलिस टीम

1. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह

2. हे0का0 विनोद कुमार

3. का0 हिमांशु चौधरी

4. मा0का0 पूनम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।