वाहन चोर गिरोह हुआ बेनकाब, 02 शातिर सदस्य आये हिरासत में
आरोपियों से 08 चोरी की मोटरसाइकिलें की बरामद
नशा/आवारा गर्दी के चलते चुना था बाइकों को चोरी का धंधा
एसएसपी डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर गठित की गई थी विशेष टीम
डिजिटल सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के ज़रिए चोरों तक पहुँची पुलिस
मोटर साइकिल चोरी, छिपाने के लिए खंडहर को बनाया था ठिकाना
आरोपियों पर दर्जनों मुकदमें दर्ज ,पूर्व में भी कई बार जा चुके है जेल
अलग-अलग पीड़ितों की अपनी-अपनी मो0सा0, चोरी होने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिये गये जिस पर कोतवाली लक्सर में कोतवाली लक्सर पर बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।
अभियोग के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम द्वारा गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग/सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ठोस पतारसी सुरागरसी में जुटी लक्सर पुलिस टीमों ने विभिन्न साक्ष्य एकत्रित कर तथा मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर जांच पड़ताल शुरु की।
गठित टीम ने दौराने चैकिंग लक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म के सामने पानी की टंकी के पास से 02 संदिग्ध क्रमशः मुराद व अमित को दबोचा गया जिनके कब्जे से चोरी की गयी 08 मोटर साईकिल बरामद की।
बरामद मोटर साईकिलों के बारे में सख्ती से पूछने पर आरोपियों द्वारा बताया कि वह दोनों दोस्त है और नशे व आवारा गर्दी के चलते छोटी-मोटी चोरी करने की योजना बनाकर लक्सर क्षेत्र व हरिद्वार क्षेत्र से मोटर साइकिलों चोरी कर राहगिरों को बेच देते है।
जिससे हम अपने नशे के शोक व रोजमराज की जरुरते पूरी करते है। आरोपियों की निशांदेही पर लक्सर रेलवे स्टेशन के पीछे अस्पताल के सामने खण्डर से कुल 08 मोटर साईकिल बरामद की गई।
आरोपियों द्वारा बताया कि हम पूर्व में भी हरिद्वार के कई बार वाहन चोरी की घटना में जेल चुके है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-मुराद पुत्र मुर्तजीम निवासी गाडोवाली थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
2-अमित पुत्र मोहर सिंह निवासी पीपली कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण
2- उ0नि0 विपिन कुमार
3- उ0नि0 आशीष भट्ट
4- हे0कानि0 शमशेर खां
5- हे0कानि0 राजपाल
6-हे0कानि0 विनोद कुमार
7-कानि0 नवीन चन्द
8-कानि0 वीरेन्द्र
9-कानि0 सुरेश चौहान
10-होगा0 इमरान –
वाहन चोर गिरोह हुआ बेनकाब, 02 शातिर सदस्य आये हिरासत में आरोपियों से 08 चोरी की मोटरसाइकिलें की बरामद
