शिवालिक नगर में महिला के साथ सम्मोहित कर ठगी करने वालों की पुलिस ने सुलझायी गुत्थी एक आरोपी को 8.5 लाख रुपए मूल्य के दो सोने के कंगन, व मोटर साइकिल के कंगन के साथ किया गिरफ्तार।

शिवालिक नगर में महिला के साथ सम्मोहित कर ठगी करने वालों की पुलिस ने सुलझायी गुत्थी

एक आरोपी को 8.5 लाख रुपए मूल्य के दो सोने के कंगन, व मोटर साइकिल के कंगन के साथ किया गिरफ्तार।

दोनों कंगना को बेचने के लिए ज्वालापुर जा रहा था आरोपी

बिल न होने के कारण कंगन बेचने में लगातार आ रही थी दिक्कतें

अन्य की तलाश हेतु पुलिस टीमें जुटी, पुलिस कर रही है गहन जाँच

 कोतवाली रानीपुर पर वादी आशुतोष सोनी पुत्र मदनलाल निवासी मकान संख्या P-128, शिवालिक नगर, रानीपुर, हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी माता सुमित्रा सोनी को सम्मोहित कर सोने के कंगन, चेन, कान के टॉप्स, पर्स व एक Redmi मोबाइल फोन धोखे से ले गए।

सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 453/25 धारा 318(4) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

ठगी जैसी घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गंभीरतापूर्वक लेते हुए घटना के खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक नगर को टीमें गठित कर मामले की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।

रानीपुर पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी एवं विभिन्न CCTV फुटेज का गहन अध्ययन किया गया। साथ ही पूर्व में ऐसी घटनाओं में लिप्त अपराधियों का डाटा खंगाला गया। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

दिनांक 15.11.2025 को चौकी प्रभारी गैस प्लांट उ0नि0 विकास रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आर्मी ग्राउंड शिवालिक नगर के कच्चे रास्ते से मो0सा0 TVS RADEON रजि0 UP 19 P 5569 सवार आरोपी अब्दुल गफ्फार पुत्र शेर मोहम्मद निवासी ग्राम शाहीपुर, थाना किठौर, जिला मेरठ (उम्र 26 वर्ष) को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से दो अदद पीली धातु के कंगन बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी 1. दिलशाद उर्फ बॉबी, 2.मुजाहिद,3. गुलजार दो मोटरसाइकिलों से हरिद्वार आए थे और शिवालिक नगर में एक महिला को बातों में लगाकर उसके गहने व पर्स/मोबाइल लेकर फरार हो गए थे।

बरामद जेवरों को मेरठ व मुजफ्फरनगर में बेचने की कोशिश की, परंतु बिल न होने और कंगन पिचके होने के कारण सुनारों ने लेने से मना कर दिया।

हिरासत में लिया गया आरोपी आज वह कंगन बेचने ज्वालापुर जा रहा था।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण

अब्दुल गफ्फार पुत्र शेर मोहम्मद, निवासी ग्राम शाहीपुर, थाना किठौर, जिला मेरठ (उम्र 26 वर्ष)

बरामदगी

1. दो अदद कंगन (पीली धातु)

2. मो0सा0 TVS RADEON रजि0 UP 19 P 5569 (घटना में प्रयुक्त)

वांछित आरोपी

1. दिलशाद उर्फ बॉबी पुत्र अहमद अली, निवासी ग्राम असीलपुर, थाना किठौर, मेरठ

2. मुजाहिद पुत्र स्व. नूर मोहम्मद, निवासी ग्राम असीलपुर, थाना किठौर, मेरठ

3. गुलजार पुत्र सुकरदीन, निवासी ग्राम शादुल्लापुर, थाना किठौर, मेरठ

पुलिस टीम

1. SOG प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट

2. व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर

3. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लांट थाना रानीपुर

4. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल,

5. कानि0 सुमन डोबाल

6. कानि0 दीप गौड़

7. कानि0 अर्जुन सिंह

8. कानि0 विवेक गुसांई

9. कानि0 नरेंद्र SOG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।