मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा। प्रेस एवं प्रशासन के बीच निरंतर संवाद बना रहेगा। अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा।

प्रेस एवं प्रशासन के बीच निरंतर संवाद बना रहेगा। अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में बढ़ती गलत सूचना के बीच प्रेस की  विश्वसनीयता की रक्षा करना विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान कार्यक्रम ने शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष/महामंत्री एवं प्रभारी जिला सूचना अधिकारी ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई इव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज एआई के युग में अपने आप को अपडेट एवं सावधान रखने के आवश्यकता है तथा टेक्नोलॉजी के युग में भी अपडेट रहना जरूरी है ।

उन्होंने कहा कि आज की गोष्ठी की जो थीम है बढ़ती गलत सूचना के बीच प्रेस की  विश्वसनीयता की रक्षा करना इस पर सभी को  खबर प्रकाशित करने से पूर्व संवाद करना जरूरी है। संवाद से ही विश्वसनीयता के साथ सही सूचना उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि आज सनसनी खेज खबर बनाने के लिए भाम्रक हेडलाइन तैयार की जा रही है,जिससे ही हेडलाइन से ही खबर की स्थिति का पता चल जाता है।उन्होंने कहा कि प्रेस और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद बनाए रखने के लिए समय समय पर गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज प्रेस की विश्वसनीयता को फर्जी खबरों, पैड न्यूज, पीत पत्रकारिता के माध्यम से सूचनाओं के प्रसार से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फर्जी खबरों का प्रसार अक्सर शोशल मीडिया के  माध्यम से फैलता है तथ्यों को तोड़ मरोड़ के पेश करता है तथा आमजन मानस को गुमराह करता है इसके लिए यह जरूरी है कि हमें अपने आप को एक्टिव रखना जरूरी है।उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर कहा की मातृशक्ति सभ्य एवं पढ़ी लिखी होगी तो दो परिवार एवं समाज आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं प्रेस के बीच में संवाद निरंतर होता रहेगा,जिससे कि जो भी समस्याएं होगी संवाद करने से ही समाधान होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेस क्लब ने कहा कि आज गलत सूचनाओं से समाज मको गुमराह किया जा रहा है,जिससे लोकतंत्र के एक स्तंभ के रूप में प्रेस की भूमिका कमजोर होती है।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में प्रेस को सम्मान देते की आवश्यकता है,उन्होंने कहा कि प्रशासन इव प्रेस के बीच में संवाद निरंतर बना रहना चाहिए, जिससे कि शासन प्रशासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन मानस तक उपलब्ध हो सके तथा जनपद प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी,रजनीकांत शुक्ला,त्रिलोकचंद भट्ट,राहुल वर्मा, विजेंद्र हर्ष,प्रशांत शर्मा ने बढ़ती गलत सूचना के बीच प्रेस की  विश्वसनीयता की रक्षा करना  के विषय पर विस्तार से अपने विचार रहे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब द्वारा मुख्य अतिथियों को मोमेंटो एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रति लाल शाह ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रेस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा आपसी समन्वय से ही जनपद के विकास एवं प्रगति के लिए कार्य करेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी मुख्य अतिथियों एवं प्रेस प्रतिनिधियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिवा अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे, महामंत्री दीपक मिश्रा,बालकिशन शास्त्री,शशि शर्मा,श्रवणकुमार झा,काशीराम सैनी,अमित शर्मा,शैलेन्द्र गोदियाल,मुकेश वर्मा, ललितेन्द्र नाथ,वसंत कुमार,कुमकुम शर्मा,सुदेश आर्य, सूर्यकांत बेलवाल,नरेश दिवान शैली,नवीन पांडे,दुष्यंत कुमार,वैभव भाटिया सहित सूचना अनेक संस्थानों के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद