एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने निरीक्षण करते हुए पथरी पुलिस को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने निरीक्षण करते हुए पथरी पुलिस को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, भौजनालय, बैरक, आंगुतक कक्ष, महिला हैल्प डेस्क कार्यालय, CCTNS कार्यालय, थाना परिसर में लगे CCTV केमरो का निरीक्षण किया गया। 

साथ ही थाने के अस्लाह एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण करते हुए आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गई तथा अधि0/कर्म गणों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। सरकारी संपत्ति की जीपी लिस्ट से मिलान एंव अभिलेखो का मिलान किया गया अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

महोदय द्वारा थाना कार्यालय , कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए CCTNS  CAS सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीएम पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया l  

महोदय  द्वारा थाना हाजा पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया l मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया के जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया । 

महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच अहकमात अदालत व पुलिस का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।