जनसुनवाई कार्यक्रम में 57 समस्याएं की गए दर्ज गई,जिसमें से मौके पर 32 समस्याओं का किया निराकरण किया गया।शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को दिए  निराकरण हेतु आदेश। जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के अध्यक्षता में आज जन सुनवाई कार्यक्रम  आयोजित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में 57 समस्याएं की गए दर्ज गई,जिसमें से मौके पर 32 समस्याओं का किया निराकरण किया गया।शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को दिए  निराकरण हेतु आदेश।

जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के अध्यक्षता में आज जन सुनवाई कार्यक्रम  आयोजित किया गया।

हरिद्वार।जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 57 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को  प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में , राजस्व,भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमणआदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदन कर्ता नीतीश वालिया एवं समस्त क्षेत्रवासी जगजीतपुर वार्ड 57 में खसरा नं 525 पर सरकारी तालाब /जोहड़ की भूमि पर टीनशेड एवं पक्का गेट लगा कर अवैध  कब्जे को हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। श्रीमती सुरेश पत्नी स्व रामकरण ग्राम भुरनी रवतीपुर लक्सर की भूमि मौजा भुरनी रवतीपुर परगना मंगलौर, तहसील लक्सर खसरा नं 122 अपनी भूमि पर कृषि कार्य कर आपने परिवार के लालन पोषण करते है,कुछ लोगो द्वारा उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहते है,उन लोगों से अपनी भूमि को बचाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी मुकेश सिंह निवासी बदीवाला, नौकरा ग्रांट हरिद्वार में पैतृक भूमि खसरा नं 749 पर बड़े भाई ने अवैध तरीके से दानपत्र तैयार करा लिए है जिसकी जांच को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।सर्वेश कुमार पुत्र सियारामल निवासी ग्राम अन्नेकी कलां कृषि भूमि खसरा नं 29 मौजा पुरनपुर शाल्हापुर तहसील में पड़ोस के लोगों द्वारा उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहते है,जिसको लेकर शिकायती पत्र दिया। ताहीर हसन निवासी बेडपुर,नगर पंचायत पिरान कलियर रुड़की ने नगर पंचायत कॉलोनी में भूमाफिया अवैध तरीके से कॉलोनी काटी जा रही है,जिसको लेकर शिकायती पत्र दिया।प्रार्थी तेजपाल सिंह एवं जगदीश प्रसाद पुरनपुर, गाढ़मीरपुर हरिद्वार ने अपनी जमीन जो मीरपुर मूवाज़र में है,इस जमीन को अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया है एवं जिसकी पैमाईश को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।मुकेश निवासी माहेश्वरी भगवानपुर की माहेश्वरी गांव में पैतृक संपति है उक्त संपति में आने जाने के लिए बने रास्ते को बंद कर दिया है, रास्ते को खुलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शाहीन पत्नी अहसान, निवासी कस्साबान ज्वालापुर राशन कार्ड किसी कारण से बंद कर दिया है जिसको दुबारा बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रधान ममतेश ग्राम पंचायत हज़ाराग्रंट में पुरानी पानी की टंकी जो कि गांव के बीचों बीच है वो बहुत ज़र्ज़र स्थिति में है,पुरानी टंकी से कोई भी दुर्घटना हो सकती है,जिसको तुड़वाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। अमरपाल एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत खाला टिहरा के मैंन जोहड़ पर कब्जा हटवाने को लेकर शिकायती पत्र दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।   

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से ले अधिकारी

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन समस्याओं का निराकरण 36 दिनों के भीतर नहीं किया गया है,वह विभाग शिकायतों का निस्तारण शीघ्रता से शीघ्र कर ले।इसमें किसी भी तरह से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

   उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि संबंधित शिकायतकर्ता से शिकायत के संबंध में उनसे दूरभाष से भी वार्ता करते हुए उनकी शिकायतों का निस्तारण करना सुनाश्चित करे। 

समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि L1 पर विभिन्न विभागों से संबंधित 524 शिकायतें तथा L2 पर 88 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है तथा सभी संबंधित अधिकारी लंबित शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द करना सुनाश्चित करे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ डॉ आरके सिंह ,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,एआरटीओ रुड़की (ए) एल्विन,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (से.नि.) डा० सरिता पंवार,अपर परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला समाज कल्याण अधिकरी अविनाश सिंह भादौरिया सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद