एआरटीओ निखिल शर्मा के नेतृत्व में,टीटीओ वरुणा सैनी, भारत भूषण एवं मुकेश भारती की उपस्थिति में आरटीओ कार्यालय परिसर की प्रवेश व्यवस्था एवं सुरक्षा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। 

एआरटीओ निखिल शर्मा के नेतृत्व में,टीटीओ वरुणा सैनी, भारत भूषण एवं मुकेश भारती की उपस्थिति में आरटीओ कार्यालय परिसर की प्रवेश व्यवस्था एवं सुरक्षा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि कार्यालय में किसी भी प्रकार का अनधिकृत व्यक्ति मौजूद न हो इसके निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान प्रवेश रजिस्टर (Entry Register) का परीक्षण किया गया तथा (प्रवेश द्वार पर तैनात कर्मियों) को निर्देश दिए गए कि किसी भी व्यक्ति को तब तक परिसर में प्रवेश न दिया जाए, जब तक वह आगंतुक रजिस्टर में अपना उद्देश्य दर्ज न कर दे।

उन्होंने सभी आगंतुकों के लिए नाम, मोबाइल नंबर और आने का कारण लिखना अनिवार्य किया गया साथ ही सेकंड हैंड वाहन विक्रेताओं का निरीक्षण।

निरीक्षण दल द्वारा सेकंड हैंड वाहन विक्रेताओं का भी औचक निरीक्षण किया गया। नियमों के अनुसार सेकंड हैंड वाहन का व्यापार करने के लिए परिवहन विभाग से डीलर लाइसेंस लेना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान कुल 5 सेकंड हैंड कार डीलरों की जाँच की गई—

इनमें से केवल एक (Maruti True Value) के पास वैध डीलर लाइसेंस पाया गया तथा बाकी डीलर बिना लाइसेंस के ही वाहन खरीद–फरोख्त करते मिले साथ ही

जाँच में सामने आया कि बिना लाइसेंस वाले डीलरों के परिसर में 100 से अधिक वाहन खड़े हैं। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई—

इन सभी वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जिससे उनकी Transfer of Ownership प्रक्रिया रोक दी गई है तथा संबंधित डीलरों को नोटिस जारी कर यह निर्देश दिया गया कि वे विभाग से वैध लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन बिक्री–खरीद कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।