2027 में अयोजित होने वाले  कुंभ को दिव्य एवं भव्य ढंग से संपन्न किया जायेगा – मेलाधिकारी सोनिका।

2027 में अयोजित होने वाले  कुंभ को दिव्य एवं भव्य ढंग से संपन्न किया जायेगा – मेलाधिकारी सोनिका।

कुंभ मेले में स्वच्छता के लिए की जाएगी चाक चौबंद व्यवस्था।

वाहनों की पार्किंग के लिए  उचित व्यवस्था हेतु चिन्हित किए जा रहे है पार्किंग स्थल।

हरिद्वार। 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर किए जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं तथा किए जा रहे निर्माण कार्यों के संबंध में सीसीआर सभागार में मेलाधिकारी सोनिका ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि 2027 के कुंभ मेले को दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कराई जा रही है तथा शासन द्वारा कई कार्यों के  शासनादेश जारी किए जा चुके है,जिसमें कई निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए है तथा4 कई निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा ऋषिकुल से साक्षी सतनाम  घाट तक (लक्ष्मण घाट/भरत घाट) जिसकी लंबाई 810 मीटर है,जिसका निर्माण कार्य गतिमान है। अमरापुर घाट से ऋषिकुल पुल – शंकराचार्य चौक (तुलसी घाट) तक जिसकी लंबाई 770 मीटर है जिसका निर्माण कार्य गतिमान है। कुंभ मेला के अतर्गत धनौरी – सिडकुल लिंक मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए शासनादेश निर्गत किया जा चुका है,जिसके लिए जनपद हरिद्वार में बहादराबाद – सिडकुल फोरलेन मार्ग,(भाईचारा ढाबा) से भेल बैरियर न 06 होते हुए, शिवालिक नगर चौक से (भेल मध्य मार्ग ) तक का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की ली गई है।दिल्ली – हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर पतंजलि योगपीठ से सहदेवपुर – दिनारपुर, सुभाषगढ़ होते हुए पुरकाजी – लक्सर – ज्वालापुर – राष्ट्रीय राजमार्ग नं 334 ए पर फेरूपुर तक मार्ग का डेढ़ लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्यों के लिए टेंडर प्रकिया गतिमान है।

उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले के लिए जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण संपन्न कराया जाएगा, गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को  साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखते हुए उचित प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

 उन्होंने कहा कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए वाहनों के उचित पार्किंग के लिए भी पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि कुम्भ मेले क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध निरंतर हटाने की भी कार्यवाही की जा रही है।कुंभ मेला क्षेत्र में किसी भी तरह से अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। कुंभ मेले को सुव्यस्थित ढंग से संपादित करने के लिए स्टेट होल्डर के साथ बैठक कर उनके सुझाव भी लिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए आमजन का भी सहयोग भी अपेक्षित है।

इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ,प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित विभिन्न संस्थानों के प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।