मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्म नगरी को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए एवं जनपद के सभी प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ ली महत्वपूर्ण बैठक।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्म नगरी को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए एवं जनपद के सभी प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ ली महत्वपूर्ण बैठक।

धर्मनगरी हरिद्वार को मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।*

धर्म नगरी हरिद्वार को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों को स्वयं धरातल पर उतरकर स्वच्छता की निरंतर मॉन्ट्रिग करने के दिए निर्देश।

सभी उप जिलाधिकारियों एवं ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत एवं खंड विकास अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छ को लेकर बैठक करने के दिए निर्देश।

धर्मनगरी हरिद्वार को साफ़ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में नगर निगम, उप जिलाधिकारियों,खंड विकास अधिकारियों एवं ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत तथा एनएच,पीडब्ल्यूडी एवं संबंधित अधिकारियों की ली महत्वपूर्ण बैठक।

 बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनपद हरिद्वार उत्तराखंड का प्रवेश द्वार है तथा हरिद्वार धर्म नगरी है जहां लाखों श्रद्धालु चार धाम के दर्शन करने एवं हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान करने को आते है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश है कि धर्म नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं मॉडल जनपद बनाने के लिए सभी को इस दिशा में बेहतर कार्य योजना  बनाते हुए,सभी अधिकारियों को स्वयं धरातल पर उतरकर साफ सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए जनपद को साफ एवं स्वच्छ बनाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए ही कि जनपद के सभी प्रवेश द्वारा का सौंदर्यीकरण          किया जाए,इसके साथ ही  प्रवेश द्वारों पर फुलवारी,प्लांट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि की आवश्यकता है तो उसके लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाए।

उन्होंने नगर निगम,उप जिलाधिकारियों,नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत एवं खंड विकास अधिकारियों एवं एनएच,पीडब्ल्यूडी के साथ अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छ को लेकर कल ही बैठक कर इसके लिए किए जाने वाले कार्यों के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी अपनी अपनी सड़कों की निरंतर साफ सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती करना सुनाश्चित करे इसके साथ जो भी पैच वर्क कार्य किए जाने है,उन कार्यों को भी तत्परता से करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,साफ एवं मॉडल जनपद बनाना है।

इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र,उप जिलाधिकारी राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,अपर कुंभ मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती,मुख्य नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी ,एनएच, पीडब्ल्यूडी,एवं नगर निगम, नगर पालिका,जिला पंचायत के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।