खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया की शिकायत पर की बड़ी कार्यवाही।  ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविधालय में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसमें उपस्थित छात्रों के लिए जलपान के व्यवस्था की गई थी,जिसमें एक्सपायरी डेट के बिंगो चिप्स पाए गए थे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया की शिकायत पर की बड़ी कार्यवाही।

 ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविधालय में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसमें उपस्थित छात्रों के लिए जलपान के व्यवस्था की गई थी,जिसमें एक्सपायरी डेट के बिंगो चिप्स पाए गए थे।

उन्होंने अवगत कराया है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी की शिकायत पर उनके नेतृत्व में टीम गठित करते हुए दीप गंगा शॉपिंग मॉल में अवस्थित महादेव इंटरप्राइजेज की दुकान पर छापे मारी करते हुए जांच की गई,जिसमें उनके द्वारा यह स्वीकार किया गया है कि गलती से उपलब्ध कराए गए सामग्री में 14 एक्सपायरी डेट के बिंगो चिप्स के पैकेट चले गए थे। उन्होंने  यह भी अवगत कराया कि गठित टीम द्वारा शाम को दुकान पर चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान दुकान पर बीकानो चिप्स 45 ग्राम के 15 पैकेट एक्सपायरी डेट के बरामद हुए।जिन्हें कब्जे में लिया गया है तथा महादेव इंटरप्राइजेज के विरुद्ध माननीय न्यायालय निर्णायक अधिकारी के कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जो छात्रों को 14 चिप्स के पैकेट छात्रों को वितरित किए गए थे,जानकारी मिलने पर बच्चों से  तत्काल पैकेट वापिस ले लिए गए थे।

निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश,योगेन्द्र पांडे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।