एसपी देहात में हो रही घटनाओं को लेकर दी जानकारी कहा कि बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।

एसपी देहात में हो रही घटनाओं को लेकर दी जानकारी कहा कि बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।

आरोपी के क़ब्ज़े से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सोने के जेवरात बरामद

शेयर मार्केट में पैसा डूबने के घाटे को पूरा करने के कारण देता था घटनाओं को अंजाम

शक न हो इसलिए सोने के आभूषणों पर लेता था गोल्ड लोन

पीड़िता के यहाँ पहले से था आरोपी का आना जाना, आने जाने से की घर की रैकी

अपराध पर हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है, ये हमारा अपराधियों को स्पष्ट संदेश है-SSP हरिद्वार

 वादिनी द्वारा कोतवाली रूड़की पर तहरीर दी गई कि उनके घर से सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 432/25 पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देश दिये गये।

 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीमों को रवाना किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण व मुखबिरों को सक्रिय करते हुए मैन्युअल पुलिसिंग  के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की  गई l

पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति आकाश शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा, निवासी 260 आदर्श शिवाजी कॉलोनी ढण्डेरा, रूड़की को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले 3–4 वर्षों से शेयर मार्केट में निवेश किया था, परंतु भारी नुकसान होने के कारण कर्ज़ में डूब गया। आर्थिक तंगी के चलते उसने उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए गए। आरोपी एक पढ़ा लिखा व अभी अविवाहित है जो लगातार इधर-उधर घूमकर रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देता था l

 आरोपी  व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

आकाश शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा निवासी 260 आदर्श शिवाजी कॉलोनी ढण्डेरा, रूड़की

हाल पता-AWHO कॉलोनी, शिकारपुर, थाना मंगलौर, हरिद्वार

बरामदगी

1. एक पीली धातु का ब्रेसलेट

2. एक पीली धातु की नथ

3. एक पीली धातु का मंगलसूत्र

4. दो पीली धातु के कंगन

5. दो पीली धातु की अंगूठियां

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक रूड़की  मनीष उपाध्याय

2. वरि० उ०नि० मनोज गैरोला

3. उ०नि० सूरत शर्मा

4. अ०उ०नि० अशाड़ सिंह पंवार

5. हे०का० नूर हसन

6. का० राजेश देवरानी

7. का० रंगमोहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।