पढ़ाई के साथ लडाई बरदास्त नही, अपना बर्चस्व बनाने मे लगा था आकाश उर्फ तान्त्रिक हरिद्वार पुलिस फायरिंग के मामले मे 03 आरोपियों को धर दबोचा

पढ़ाई के साथ लडाई बरदास्त नही, अपना बर्चस्व बनाने मे लगा था आकाश उर्फ तान्त्रिक

हरिद्वार पुलिस फायरिंग के मामले मे 03 आरोपियों को धर दबोचा

आरोपियों के कब्जे से किया 02 तमंचे 01 देशी पिस्टल बरामद

आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी है अभियोग पंजीकृत

 घटना में दो आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार

 फुटबॉल ग्राउण्ड के पास हुयी फायरिंग मे वादी आकाश पुत्र सतपाल निवासी विजय बिहार जमालपुर द्वारा तहरीर दी कि आरोपियों द्वारा वादी के भाई सचिन के साथ झगडा कर सचिन को जान से मारने की नियत से सचिन के ऊपर फायर झोंकना जिससे सचिन के पैर मे गोली लगना व गम्भीर रुप से घायल हो जाने के सम्बन्ध मे दी गयी।

तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 332/25 पंजीकृत किया गया घटना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, थानाध्यक्ष कनखल के नेतृत्व में थानास्तर से पुलिस टीम का गठन किया गया । उक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन करते हुये मुखबिर तत्रं सक्रिया किया गया।

दिनांक 13.11.25 को आरोपी भरत पुत्र अर्जुन सिहं नि0 399/26 चांदपुर रोड राजनगर थानी सिटी कोतवाली व जनपद बुलन्द शहर उ0प्र0 हाल नि0 रतन वाटिका निकज पूजा नमकीन फैक्ट्री जगजीतपुर थाना कनखल व रितिक पुत्र विनोद निवासी ग्राम खंजरपुर थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद हाल नि0 सैक्टर 4 BHEL थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार को पकड़ा गया था।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.11.25 को बैरागी कैम्प कनखल क्षेत्र से आरोपी डिकेन्द्र उर्फ डीके पुत्र प्रीतम सिहं नि0 लालपुर सौजीमल थाना नागल सौती व आकाश कुमार उर्फ तान्त्रिक पुत्र मूलचन्द सिहं नि0 रामदासवाली थाना मण्डावली बिजनौर उ0 प्र0 व कामेन्द्र पुत्र रोहिताश नि0 सौजीमल थाना नागल सौती जिला बिजनौर को वाहन (होण्डा सीटी) के साथ पकड़ा गया।

जिनमें डिकेन्द्र के पास से 01 देशी पिस्टल 32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस व आकाश के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस व आरोपी कामेन्द्र के पास से 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। 

आरोपी आकाश उर्फ तात्रिक व डिकेन्द्र द्वारा दिनाक 26.08.2025 को अमन चौक गुरुकुल काँगडी में भी सूर्यप्रताप आदि पर भी जानलेवा फायर करने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 237/2025 धारा 109 बीएनएस पजीकृत है आरोपी बहुत शातिर किस्म के अपराधी है । 

गिरफ्तार अभियुक्त 

1-आकाश उर्फ तान्त्रित पुत्र मूलचन्द निवासी रामदासवाली थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ0 प्र0 ।

2-कामेन्द्र सिहं पुत्र रोहिताश निवासू लालपुर सौजीमल थाना नागल सौती जिला बिजनौर उ0 प्र0 ।

3-डिकेन्द्र उर्फ डीके पुत्र प्रीतम सिहं नि0 लालपुर सौजीमल थाना नागल सौती जिला बिजनौर उ0 प्र0।

बरामदगी

1- आकाश से 01 अदद तमन्चा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस ।

2- कामेन्द्र से 01 अदद तमन्चा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस ।

3- डिकेन्द्र उर्फ डीके से 01 अदद पिस्टल 32 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस। 

पुलिस टीम

1-श्री सतेन्द्र भण्डारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक

2-उ0नि0 सुधांशु कौशिक चौकी प्रभारी जगजीतपुर

3-उ0नि0 अशोक सिरसवाल 

4-का0 उमेद सिहं 

5-का0 दीपक चौधरी 

6-का0 सतेन्द्र रावत 

7-का0 रघुबीर रावत 

8-का0 वसीम (CIU)

9-हरबीर सिहं (CIU)

10-का0 नरेन्द्र (CIU)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।