जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों हेतु आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन आज हुआ।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों हेतु आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन आज हुआ।

इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक, मानवजनित एवं रासायनिक आपदाओं, प्राथमिक उपचार, तथा अग्नि सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर 84 यूके बटालियन एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार तथा आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत द्वारा प्रतिभागी कैडेटों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों के अनुशासन एवं जागरूकता की सराहना की।कर्नल अमन ने NCc कैडेट्स को ट्रेनिंग में दी गई जानकारी को  ओर अधिक पुख्ता व सुदृढ़ करने को उत्प्रेरित किया । आपदा प्रबंधन अधिकारी ने NCC कैडेट्स को युवा आपदा मित्र के रूप में चयनित होने पर बधाई देते हुए प्राप्त जानकारी को अपने व्यवहार में शामिल करने तथा किसी भी आपदा की स्थिति में स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित रिस्पांस करते हुए सहयोग हेतुय आह्वान किया ।

समापन समारोह में मास्टर ट्रेनर मनोज कांड़ियाल, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण , हवलदार सुर्जीत सिंह, डॉ. अंजना गोसाई, रतनेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन कौशल से सशक्त बनाना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।