हरिद्वार पुलिस कि नशा तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी
192 अवैध नशीले कैप्सूलों के साथ एक नशा तस्करआरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में संघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी हेतु पुलिस टीमें गठित गयी है। इसी क्रम में लक्सर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग सुल्तानपुर निवासी शाहरुख को सुल्तानपुर क्षेत्र से 192 अवैध नशीले कैप्सूल के साथ पकडा।
आरोपी से बरामद अवैध नशीले कैप्सूलो के स्रोत की जानकारी की जा रही है। आरोपी के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
शाहरुख पुत्र शराफत निवासी ग्राम मौहल्ला ढाब सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
192 केप्सूल Dicyclomine HCL Tramadol HCL And Acetaminophe Capsules)
पुलिस टीम
1-उ0नि0 नरेन्द्र सिंह
2- hc रियाज़
3-कानि0 सतपाल राणा
4- कानि0 मदन वर्मा
5 – का0 किशोर
हरिद्वार पुलिस कि नशा तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी 192 अवैध नशीले कैप्सूलों के साथ एक नशा तस्करआरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
