उपजिला चिकित्सालय रुड़की में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं कराई जाए जिलाधिकारी जिला चिकित्सालय प्रबंधन समिति रुड़की में वर्ष 2025 26 के लिए 3 करोड़ 58 लाख का बजट अनुमोदित किया गया।

उपजिला चिकित्सालय रुड़की में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं कराई जाए जिलाधिकारी

जिला चिकित्सालय प्रबंधन समिति रुड़की में वर्ष 2025 26 के लिए 3 करोड़ 58 लाख का बजट अनुमोदित किया गया।

चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर बेहतर ढंग से सुदृढ करने के लिए कई प्रस्तावों को किया गया अनुमोदित।

राज्यकीय जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में उप चिकित्सालय रुड़की में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें  स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर बेहतर करने के लिए वर्ष 2025 26 के लिए जिलाधिकारी द्वारा  3 करोड़ 58 लाख का बजट अनुमोदित किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसमें किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

जिलाधिकारी ने उप चिकित्सालय में सुरक्षा के दृष्टिगत सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए तथा चिकित्सालय के सुरक्षा प्रबंधन के भी विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने चिकित्सालय में  उपलब्ध एम्बुलेंस के लिए मरीजों के लिए निशुल्क एवं कम दरों पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए,जिससे कि आने वाले  मरीजों को इसका लाभ उपलब्ध हो सके।

उन्होंने उप जिला चिकित्सालय में साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रहने के निर्देश दिए एवं चिकित्सालय परिसर के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए।उन्होंने उप जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को ओर अधिक बेहतर सुविधाओं के साथ बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा लैब इनफॉर्मेशन सिस्टम की स्थापना किए जाने तथा सीएसआर  आधार पर थायराइड आदि जांच हेतु ऑटोमैटिक मशीन की स्थापना  एवं उप चिकित्सालय में द्वितीय तल में स्थापित डीईआईसी हेतु लिफ्ट की स्थापना एवं पीआरडी के माध्यम से कार्मिकों को उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया।

 जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए है कि पुराने पीआरडी कर्मचारियों के स्थान पर नए कार्मिकों की तैनाती की जाए, जिसमें महिला कार्मिक भी शामिल हो।

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय रुड़की डॉ संजय कंसल, प्रतिनिधि मा विधायक नवीन गुलाटी,प्रतिनिधि मा सांसद लोकसभा बृजेश कुमार गुप्ता,समाज सेवक अतिन कौशिक, प्रतिनिधि निर्देशक डॉ राजीव कुमार,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुंवर, कोषाधिकारी रुड़की शिवेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।