राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी शमशान घाट पर किया जायेगा दाह संस्कार

राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन

राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी शमशान घाट पर किया जायेगा दाह संस्कार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवाकर भट्ट के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है, राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर जन सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहे।

दिवाकर भट्ट का जन्म 01 अगस्त 1946 को सुपार गांव पट्टी बडियार गढ़ जनपद टिहरी में हुआ था। दिवाकर भट्ट छात्र जीवन से ही आंदोलन में सक्रिय रहे जो गढ़वाल विवि बनाने के लिए हुए आंदोलन में स्वामी मन मंथन के साथ सक्रिय रहे।

दिवाकर भट्ट 25 जुलाई 1977  उत्तराखंड क्रांति दल के अधिवेशन में संस्थापक सदस्य के साथ ही उपाध्यक्ष भी चुने गए। उत्तराखंड अलग राज्य बनाने के लिए सक्रिय भूमिका रही है,जो उत्तराखंड आंदोलन के फील्ड मार्शल भी कहलाए गए। वर्ष 1995 में श्रीयंत्र टापू में हुए आंदोलन में भी सक्रिय रहे तथा वर्ष 1995 में खेट पर्वत पर राज्य की मांग को लेकर 31 दिन तक भूख हड़ताल/अनशन पर रहे तथा 04 जनवरी 1996 को खेट पर्वत से उतरा गया तथा दिल्ली जंतर मंतर पर अनशन समाप्त कराया गया।

दिवाकर भट्ट वर्ष 2007 से 2012 तक खंडूरी सरकार में राजस्व एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री के साथ 16 विभागों के भी मंत्री रहें। 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों यह असीम दुख सहन करने की प्रार्थना की।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में दिवाकर भट्ट का राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी समाधान घाट पर प्रात 11 बजे दाह संस्कार किया जाएगा।

राज्य आंदोलन और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने आज अपने हरिद्वार स्थित निवास पर 79 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।