गन्ने का समर्थन मूल्य जल्द होगा घोषित, अन्य समस्याओं के प्रति गंभीर सरकार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  किसानों के साथ मैदान में बैठकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी उनकी सभी समस्या, किसानों के साथ चखा गन्ने का स्वाद पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में किसानों के साथ समितियों के चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख पहुंचे सीएम आवास

गन्ने का समर्थन मूल्य जल्द होगा घोषित, अन्य समस्याओं के प्रति गंभीर सरकार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 किसानों के साथ मैदान में बैठकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी उनकी सभी समस्या, किसानों के साथ चखा गन्ने का स्वाद

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में किसानों के साथ समितियों के चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख पहुंचे सीएम आवास

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य जल्द घोषित करने के साथ अन्य समस्याओं के निवारण के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने किसानों के साथ धूप में बैठकर उनके द्वारा लाए गए गन्ने का स्वाद चखा। किसानों ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना का समर्थन मूल्य घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और विधायक आदेश चौहान हरिद्वार जिले के गन्ना किसान एवं विधायक, सहकारी समितियों के चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के साथ खुले मैदान में धूप में बैठकर उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री धामी से किसानों ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए राज्य परामर्शित मूल्य घोषित करने एवं जनपद की अन्य समस्यायों के समाधान कराये जाने का अनुरोध किया। किसानों ने बिजली बिलों पर लगाए जा रहे सरचार्ज हटाने की भी मांग की। किसानों ने रायसी – बालावाली पुल तक तटबंद का निर्माण, इकबालपुर झबरेड़ा भगवानपुर क्षेत्र में शुगर मिल स्थापित किए जाने, इकबालपुर झबरेड़ा क्षेत्र में सिंचाई नहर निर्माण और डोईवाला मिल पर किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग उठाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों की समस्याएं सुनी और शीघ्र गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित किए जाने एवं अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल उगाने के लिए बीजों, उवर्रक, कीटनाशकों, उपकरणों पर सब्सिडी देने के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत साल में 6 हजार रुपये देकर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्याओं के निवारण के लिए तत्काल कार्रवाई होती है। किसान सरकार के लिए अभिन्न अंग है।  

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता और जनता हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसान में निर्णय लेगी। भाजपा की सरकार ने किसानों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है और करती रहेगी। 

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और रुड़की जिलाध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, संजय गुप्ता, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, रानी देवयानी सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र चौधरी एवं बरखा सिंह, दर्जाधारी डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, धर्मेंद्र प्रधान, अशोक चौधरी, संजय सरदार, मानवेंद्र सिंह, कविंद्र चौधरी, सुशील राठी, विजयपाल सिंह, कुशलपाल सिंह, चेयरमैन प्रमोद सिंह, हरिद्वारी लाल, बालम सिंह नेगी, राव काले खा, ऋषिपाल कश्यप, अंकित कश्यप, राजेश वर्मा प्रधान, सत्यकुमार चौधरी, अंकित चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।