अवैध खनन के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही। छापेमारी के दौरान 01 डम्पर व 02 ट्रैक्टर मय ट्रॉली मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज।

अवैध खनन के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

छापेमारी के दौरान 01 डम्पर व 02 ट्रैक्टर मय ट्रॉली मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज।

हद्दीपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्वारा टीम गठित कर सोहलपुर रोड पर अवैध खनन के विरुद्ध ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान 3 अवैध खनन वाहन

1. UP12BH9559 ट्रैक्टर मय ट्रॉली चालक इसरार पुत्र हबीब, निवासी ग्राम तेल्लीवाला, थाना कलियर हरिद्वार

2. ⁠UK17U2383 ट्रैक्टर मय ट्रॉली

चालक मोहित पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम बेडपुर, थाना कलियर हरिद्वार

3. UK14CA9045 डम्पर

चालक मुस्तफा पुत्र मुर्तजा, निवासी भारापुर भौंरी, थाना बहादराबाद हरिद्वार

को खनन सामग्री (मिट्टी व रेत) सहित पकड़ा गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा सभी वाहनों को कब्जे में लेते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम जनमानस की सुरक्षा हेतु रात्रि 23:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जाएगा।

साथ ही दिन में यदि कोई खनन वाहन चलता पाया गया तो आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

विवरण

1. UP12BH9559 – ट्रैक्टर ट्रॉली

2. UK17U2383 – ट्रैक्टर ट्रॉली

3. UK14CA9045 – डम्पर

पुलिस टीम

1. रविन्द्र कुमार (थानाध्यक्ष)

2. उ0नि0 शहजाद अली 

3. का0 राहुल चौहान

4. का0 फुरकान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश