मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में  जिला अधिकारी मयूर दीक्षित का जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का है लक्ष्य सिडकुल इंडस्ट्रियल क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में  जिला अधिकारी मयूर दीक्षित का जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का है लक्ष्य

सिडकुल इंडस्ट्रियल क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से धर्मनगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सफाई में पूर्ण सहयोग करने की गई है अपील

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने आज सिडकुल इंडस्ट्रियल क्षेत्र में क्रिमी चौक एवं राजा बिस्किट फैक्ट्री क्षेत्रान्तर्गत साफ सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाकर सफाई कार्य का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने सिडकुल इंडस्ट्रियल क्षेत्र के आर एम कमल  काफल्टिया, केडी शर्मा(जी एम) एचपी  नौटियाल को निर्देश दिए हैं कि इंडस्ट्रियल एरिया में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाले अपशिष्ट एवं कूड़ा कचरा का उचित निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी से अपनी अपनी फैक्ट्री में साफ सफाई का विशेष सफाई ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने का लक्ष्य है इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। 

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपेक्षा की है कि धर्म नगरी को पवित्र एवं स्वच्छ बनाने रखने के लिए सभी लोग घरों से निकलने वाले कूड़े कचरे को नजदीकी कूड़ा कलेक्शन  सेंटर में डालें तथा नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका, जिला पंचायत के कूड़े वाहनों में ही कूड़ा डालने की अपील की। उन्होंने यह भी अपेक्षा की है कि सभी जनपदवासी अपने आसपास क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ रखने में  प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। 

 इस अवसर पर के डी शर्मा,  आर एम  सिडकुल एवं एच पी नौटियाल ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।