जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी  के साथ समीक्षा बैठक की जिला योजना राज्य सेक्टर के अंतर्गत जो भी निर्माण कार्य हैं पूर्ण करते हुए निर्गत धनराशि तत्परता से खर्च करना सुनिश्चित करें

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारी  के साथ समीक्षा बैठक की

जिला योजना राज्य सेक्टर के अंतर्गत जो भी निर्माण कार्य हैं पूर्ण करते हुए निर्गत धनराशि तत्परता से खर्च करना सुनिश्चित करें

जिन कार्यालय में वाहन निष्प्रोज्य हो गए हैं उन वाहनों को 31 दिसंबर तक नीलामी करना सुनिश्चित करें

शीत लहर की दृष्टिगत संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें

सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय एवं आसपास क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से करें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी कार्य किये जा रहे हैं जिसमें जिला योजना एवं राज्य सेक्टर केंद्र पोषित जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा कार्यों के लिए निर्गत की गई धनराशि का व्यय करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। 

जनपद में शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों  के अंतर्गत गरीब एवं असहाय लोगों के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था के साथ-साथ रैन बसेरों में सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। 

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यालयों में स्वच्छता बनाएं रखने के लिए कार्यालय एवं आसपास क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से कराई जाए इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी लोग अपना पूर्ण सहयोग दें।

जिलाधिकारी ने परिवहन, पुलिस एवं उपजिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में गन्ने की ट्रोलियाँ ओवरलोडिंग हो रहे हैं इस पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए कि कहीं कोई दुर्घटना घटित न होने पाए। 

उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन कार्यालय में वाहन निष्प्रोज्य हो गए है उन वाहनों को 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से नीलामी करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई  नहीं होनी चाहिए। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता, लोनिवि दीपक कुमार, अपर परियोजना निदेशक नलिनी घिल्डियाल, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी नलिनी ध्यानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।