हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर मनाया अपनी काबिलियत का लोहा रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी हत्या प्रकरण से उठाया पर्दा थाना बहादराबाद, कोतवाली रानीपुर व सीआईयू टीम का संयुक्त प्रयास रहा सफल कलयुगी बेटा निकला मास्टरमाइंड, दोस्तों संग रची पिता के हत्या की साजिश

हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर मनाया अपनी काबिलियत का लोहा

रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी हत्या प्रकरण से उठाया पर्दा

थाना बहादराबाद, कोतवाली रानीपुर व सीआईयू टीम का संयुक्त प्रयास रहा सफल

कलयुगी बेटा निकला मास्टरमाइंड, दोस्तों संग रची पिता के हत्या की साजिश

पिता की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर थी बेटे की नजर, सम्पत्ति अपने नाम कराने का पिता पर बना रहा था दबाव

पिता द्वारा संपति नाम न करने व बेदखल करने की धमकी को लेकर था खपा आरोपी बेटा

दोस्त की शादी में ले जाने का बहाना बना पिता की अपने साथ ले गया था आरोपो बेटा

पुलिस को गुमराह करने के लिए 112 पर दी थी झूठी सूचना

प्लान के मुताबिक दोस्तों को भी आधे रास्ते से कार में बैठाकर दिया वारदात को अंजाम

एक स्कॉर्पियो व ₹30 लाख में दोस्तों को दी थी पिता की हत्या की सुपारी

कलयुगी बेटा सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा  भी बरामद

वादी मुकदमा होशियार सिंह निवासी जमालपुर कंला कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार द्वारा कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि मैं अपने पिता के साथ रोशनाबाद में शादी में जा रहा था तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जटवाडा पुल ज्वालापुर से गाडी में लिफ्ट मांगी जिसके द्वारा मेरे पिता की गोली मार कर हत्या कर दी है।

उक्त घटना को देखते हुए थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0-507/2025 धारा-103(1) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते SSP हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर व ए0एस0पी0 ज्वालापुर के नेतृत्व में अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा वादी (मृतक के बेटे) से पूछताछ कि तो उसके द्वारा बताया की वह किसी दोस्त को शादी में जा रहा था। जब दोस्त के बारे में एक से पूछताछ की गई तो वो सही से जवाब नहीं दे पाया। जिससे शक की सुई बेटे पर ही घूमने लगी।

*बेटा ही निकला पिता की हत्या का मास्टरमाइंड

कई घंटों चली पूछताछ में बेटा बार-बार अपने बयान बदलता रहा व सही जानकारी नहीं दे पाया। थक हार बेटे ने अपना जुर्म क़बूल कर बताया कि उसने ही दोस्तो के साथ मिलकर पिता की हत्या की है।

मृतक रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफ़िसर था जिसके पास करोड़ों की संपत्ति थी। मृतक का बेटे की गलत संगती व गलत आदतों के कारण बेटे के साथ सम्बन्ध ठीक नही थे व मृतक के पुत्र द्वारा अपने पिता को सम्पति अपने नाम पर करने के लिए भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था किन्तु मृतक द्वारा पुत्र के नाम सम्पति करने से मना कर दिया था व अपनी सम्पति से भी बेदखल करने के लिए कहा था। जिससे नाराज बेटे यशपाल द्वारा अपने दोस्तो ललित मोहन उर्फ राजन व शेखर निवासीगण सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करने की योजना बनाई व दोस्तों को हत्या के बाद 30 लाख रूपये व 01 स्कोर्पियो देना तय किया था। 

तीनो अभियुक्तगण यशपाल, ललित मोहन उर्फ राजन व शेखर द्वारा तय किया कि मृतक का पुत्र यशपाल मृतक भगवान सिंह को शादी में रोशनाबाद जाने के बहाने से रात्रि में ज्वालापुर -बहादराबाद नहर पटरी पर लेकर आयेगा व राजन व शेखर जटवाला पुल से आगे बैराज के पास मिलेगें व यशपाल, राजन को अपना दोस्त बताकर शादी में जाने के बहाने कार में बैठायेगा व इसी दौरान भगवान सिंह की गोली मारकर हत्या कर देगें। तीनों आरोपियों ने प्लान के मुताबिक घटना को अंजाम दिया।

योजना अनुसार तीनो अभियुक्तो द्वारा दिनांक-29.11.2025 की दोपहर में नहर पटरी ज्वालापुर बहादराबाद पर रेकी की थी व उसके बाद रात में मृतक के पुत्र यशपाल ने अपने पिता भगवान सिंह को रोशनाबाद में दोस्त की झूठी शादी का बहाना बनाकर रात करीब 08.00 बजे कार से अपने साथ लेकर जटवाला पुल से आगे डैम पर पहुंचे जहां पर पूर्व से ही ललित मोहन उर्फ राजन व शेखर इंतजार कर रहे थे। यशपाल द्वारा अपने पिता को स्वंय गाडी चलाने के लिए गाडी रूकवाई व स्वंय ड्राईवर सीट पर आ गया इसी दौरान राजन भी गाडी के पास आया व यशपाल द्वारा राजन को अपना दोस्त बताकर गाडी में बैठा लिया था व ललित मोहन उर्फ राजन द्वारा अपने पास लिये तमंचे से भगवान सिंह की कनपटी पर 02 राउण्ड फायर कर उनको मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद ललित मोहन उर्फ राजन गाडी से उतरकर मौके से फरार हो गया था व मृतक के पुत्र द्वारा घटना के कुछ समय बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी 

पुलिस टीम द्वारा मृतक के पुत्र यशपाल व उसके दोनों साथियों ललितमोहन उर्फ राजन व शेखर को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त ललित मोहन उर्फ राजन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कपडे जाकेट व जूते सीतापुर ज्वालापुर स्थित एक किराये के कमरे से बरामद किये गये है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. यशपाल पुत्र भगवान सिंह निवासी जमालपुर कलाँ थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र करीब-21 वर्ष

02. राजन उर्फ ललित मोहन पुत्र सुरेश गिरी निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र 

03. शेखर पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कालोनी थाना कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार 

बरामदा माल

01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस

घटना में प्रयुक्त अभियुक्त राजन की जाकेट व जूते

पुलिस टीम

01. थानाध्यक्ष बहादराबाद उ0नि0 अंकुर शर्मा

02. व0उ0नि0 नितिन बिष्ट

03. उ0नि0 अमित नौटियाल- चौकी प्रभारी कस्बा

04. उ0नि0 उमेश कुमार- चौकी प्रभारी शांतरसा

05. उ0नि0 जगमोहन सिंह

06. हे0कानि0 होशियार सिंह

07. कानि0 बलवंत सिंह

08. कानि0 वीरेन्द्र चौहान

09. कानि0 मुकेश नेगी

10. कानि0 शाहआलम

11. कानि0 ड्राईवर वीरेन्द्र सिंह

पुलिस टीम कोतवाली रानीपुर

01. निरीक्षक शांति कुमार गंगवार

02. कानि० नरेंद्र राणा

03. कानि० उदय चौहान

सी0आई0यू0 हरिद्वार

01. निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट

02. कानि0 नरेन्द्र सिंह

03. कानि0 उमेश 

04. कानि0 हरवीर सिंह

05. कानि0 वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।