खनन विभाग की छापेमारी कार्यवाही में अवैध खनन कर रहे आठ रिटेल  भणडारणो को किया गया है सीज अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खनन विभाग एवं सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के दिए गए हैं निर्देश

खनन विभाग की छापेमारी कार्यवाही में अवैध खनन कर रहे आठ रिटेल  भणडारणो को किया गया है सीज

अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खनन विभाग एवं सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के दिए गए हैं निर्देश

हरिद्वार। राजस्व को हानि पहुंचाने वाले के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों व खनन विभाग को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिला खान अधिकारी मौ. काजिम खान ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को तहसील लक्सर के ग्राम रामपुर रायघटी क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन किये जाने की दूरभाष पर प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में उनके नेतृत्व में एवं, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, हरिद्वार के द्वारा विभागीय दल के साथ औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रामपुर रायघटी एवं भिक्कमपुर जीतपुर स्थित 08 रिटेल भण्डारणों का भी औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान उक्त 08 रिटेल भण्डारणों में गंगा जी से अवैध खनन कर उपखनिज रेत लाये जाने की पुष्टि के दृष्टिगत रिटेल भण्डारणों को मौके पर सीज करते हुए, उनके ई-रवन्ना पोर्टल के अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।