कोर विश्वविद्यालय बहादराबाद में बुधवार को 27वाँ स्थापना दिवस बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।

कोर विश्वविद्यालय बहादराबाद में बुधवार को 27वाँ स्थापना दिवस बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।

विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। सुबह से ही परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण दिखाई दे रहा था, वहीं रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रदर्शनों ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्लोबल टेक्नो एंड एजुकेशन एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. एन. के. गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि कोर विश्वविद्यालय ने कम समय में शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी दक्षता के बल पर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रो. गोयल ने छात्रों को निरंतर सीखने, नए प्रयोग करने और आधुनिक तकनीक काउपयोग कर समाज में योगदान देने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी के डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को ऊर्जा क्षेत्र और उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश की औद्योगिक और ऊर्जा प्रगति में प्रशिक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं की जरूरत लगातार बढ़ रही है। त्रिपाठी ने छात्रों को कौशल विकास, प्रायोगिक शिक्षा और नए अवसरों का लाभ उठाने पर जोर दिया।स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा नवाचार परियोजनाओं की प्रदर्शनी, मेधा पुरस्कार वितरण, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता की अतिथियों ने सराहना की।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय अध्यक्ष जे. सी. जैन, श्रीयांस जैन, सुनीता जैन, चारु जैन, अंकुश मित्तल, कुलपति डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अजय कुमार, अनुज गांधी, शालिनी गोयल, छवि दीक्षित और धिवम् पांडे सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।