अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में ऋषिकुल मैदान पर आज दूसरे दिन भी रही कार्यक्रमों की धूम। 02 दिसंबर से 08 दिसंबर 2025 तक चलेगा सहकारिता मेला।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में ऋषिकुल मैदान पर आज दूसरे दिन भी रही कार्यक्रमों की धूम।

02 दिसंबर से 08 दिसंबर 2025 तक चलेगा सहकारिता मेला।

हरिद्वार। सहकारिता मेला के दूसरे दिन आज मुख्य अतिथियों में  श्यामवीर सिंह सैनी उपाध्यक्ष गन्ना विकास परिषद राज्य मंत्री, शोभाराम प्रजापति उपाध्यक्ष माटीकला बोर्ड राज्य मंत्री तथा अजीत चौधरी उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग राज्य मंत्री तथा आशु चौधरी उपाध्यक्ष भाजपा हरिद्वार द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिला सहायक निबंधक हरिद्वार तथा सचिव/महाप्रबंधक जिला सहकारी बैक द्वारा समस्त उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत पीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर, शांति मेमोरियल पब्लिक स्कूल तथा पन्नालाल भला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज हरिद्वार के छात्र छात्राओं द्वारा संगीत तथा नृत्य की श्रेणी में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही  मेले में चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया उक्त प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को उपस्थित अतिथि गणों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मेले में शासकीय विभागों, स्वयं सहायता समूह तथा संस्थाओं द्वारा लगाए गए जनउपयोगी स्टाल, फूड स्टाल तथा झूले सहकारिता मेले के अन्य आकर्षण का केंद्र रहे।

 उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला सहायक निबंधक हरिद्वार श्रीमती मोनिका चुनेरा तथा सचिव/ महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार सौ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।