हरिद्वार पुलिस की ऊर्जावान मेजबानी, 23वीं प्रादेशिक पुलिस वॉलीबॉल/सेपक टाकरा प्रतियोगिता 2025 का हुआ समापन। बॉलीबॉल में मेजबान हरिद्वार बनी नई चैंपियन, लगातार १२ बार की विजेता देहरादून को दी पटकनी।

हरिद्वार पुलिस की ऊर्जावान मेजबानी, 23वीं प्रादेशिक पुलिस वॉलीबॉल/सेपक टाकरा प्रतियोगिता 2025 का हुआ समापन।

बॉलीबॉल में मेजबान हरिद्वार बनी नई चैंपियन, लगातार १२ बार की विजेता देहरादून को दी पटकनी।

सेपक टाकरा में क्रमशः रेगू में 31वीं वाहिनी पीएसी व क्वार्ड में जनपद उधम सिंह नगर बनी विजेता।

जनपद एवं वाहिनियों के बीच 03 दिन तक चली कलस्टर प्रतियोगिता।

जिला जज नरेन्द्र दत्त बने समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एसएसपी डोभाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत।

प्रतियोगिता में बॉलीबॉल की 16 टीमों व सेपक टाकरा की 10 टीमों के बीच हुआ मुकाबला।

मुख्य अतिथि व एसएसपी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर दी गई ट्रॉफी।

पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुरू हुई 04 दिवसीय 23वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल/ सेपक टाकरा प्रतियोगिता वर्ष-2025 का आज विधिवत रूप से समापन हुआ। 

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने जिला जज नरेन्द्र दत्त का सर्वप्रथम एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बैंड की मधुर धुन के मध्य हुई परेड के पश्चात मुख्य अतिथि व प्रतियोगिता के आयोजन सचिव/ एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर अलंकृत करते हुए ट्रॉफी प्रदान की गई। 

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव को आगामी प्रतियोगिता तक सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ध्वज सौंपकर प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गई। 

तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी पुलिस अधिकारियों, प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ आदि द्वारा सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया गया। 

आज हुए बॉलीबॉल फाइनल में मेजबान जनपद हरिद्वार ने विगत 12 वर्षों से लगातार विजेता रही जनपद देहरादून की टीम को शिकस्त दी। सेपक टाकरा के फाइनल में रेगू में 31वीं वाहिनी पीएसी ने विजेता की कुर्सी पक्की की। क्वार्ड में 31वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद