वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस द्वारा पिरान कलियर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च। SP देहात के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च—संदिग्धों पर कड़ी निगरानी जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस द्वारा पिरान कलियर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च।

SP देहात के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च—संदिग्धों पर कड़ी निगरानी जारी

पुलिस बल, BDS टीम, PAC व लोकल इंटेलिजेंस की संयुक्त चेकिंग।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक देहात के नेतृत्व में आज पिरान कलियर एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा व सतर्कता बढ़ाए जाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।

क्षेत्र में भीड़ एवं धार्मिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों, बाज़ारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा सके।

अभियान के दौरान पुलिस बल, BDS टीम, पीएसी एवं स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग, सत्यापन एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। 

साथ ही आमजन को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया।

हरिद्वार पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी सतत व प्रभावी रूप से जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में पूर्णतः सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।