कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट को विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राज्य पुरस्कार से किया गया सम्मानित। यह सम्मान ट्रस्ट को दिव्यांगजनों के उत्थान में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है।

कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट को विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राज्य पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

यह सम्मान ट्रस्ट को दिव्यांगजनों के उत्थान में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है।

ट्रस्ट को हल्द्वानी में आयोजित एक समारोह में ‘सेवायोजक अधिकारी’ के रूप में सम्मानित किया गया, जहां उत्तराखंड के समाज कल्याण सचिव और आयुक्त दिव्यांगजन द्वारा ट्रस्ट को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांगजनों और दक्ष सेवा योजक अधिकारी जन के अथक प्रयासों की सराहना की। ट्रस्ट की संस्थापक वैशाली शर्मा भी समाज सेवा में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रही हैं और हरिद्वार जिले से जिला स्वीप आईकॉन और जिला सहायक व्यक्ति (पोक्सो) पद पर भी कार्यरत हैं।

इस सम्मान ने ट्रस्ट के समाज सेवा के कार्यों को और अधिक पहचान दी है और भविष्य में भी दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।