वैशाली शर्मा को सहायक व्यक्ति पॉक्सो पद पर चयनित होने पर पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने दी बधाई व शुभकामनाएं।

वैशाली शर्मा को सहायक व्यक्ति पॉक्सो पद पर चयनित होने पर पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने दी बधाई व शुभकामनाएं।
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने जानी-मानी समाजसेविका वैशाली शर्मा को सहायक व्यक्ति पॉक्सो पद पर चयन होने के लिए बधाई दी है। मंत्री जमदग्नि ने वैशाली शर्मा को गुलदस्ता और शॉल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वैशाली शर्मा पिछले कई वर्षों से समाज उत्थान के लिए अथक रूप से कार्यरत हैं। वह कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की संस्थापक हैं और उन्होंने समाज हित में दिव्यांग सेवा, महिला सशक्तिकरण, बाल शिक्षा और युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए हैं।
समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए, वैशाली शर्मा को प्रशासन द्वारा स्वीप आइकॉन हरिद्वार पद पर भी चुना गया है। इस भूमिका में उनका मुख्य कार्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदान के लिए जागरूक करना और चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है, जिसे वह बखूबी निभा रही हैं।
उनके कार्यों की सराहना प्रशासन, सरकारी संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगातार की जा रही है। हाल ही में “सहायक व्यक्ति पॉक्सो” पद पर नियुक्त किया गया है उनको इस सफलता के लिए उनके शुभचिंतकों द्वारा ढेरों शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।