चाचा भतीजे के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा। फांसी नही पर्दे के पीछे हत्या थी! चाचा की जान लेने के बाद भतीजे ने रचा था आत्महत्या का ड्रामा, पथरी पुलिस ने 48 घंटे में खोला राज। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई हत्या की पुष्टि, भतीजा हुआ गिरफ्तार।

चाचा भतीजे के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा।

फांसी नही पर्दे के पीछे हत्या थी! चाचा की जान लेने के बाद भतीजे ने रचा था आत्महत्या का ड्रामा, पथरी पुलिस ने 48 घंटे में खोला राज।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई हत्या की पुष्टि, भतीजा हुआ गिरफ्तार।

 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धारीवाला, थाना पथरी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है।

सूचना पर थानाध्यक्ष पथरी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तो सुरेश पुत्र सुखबीर, उम्र 42 वर्ष का शव घर के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। मृतक शादीशुदा नहीं था और परिवारजन घटना स्थल पर मौजूद थे। परिवार द्वारा इसे फांसी लगाकर आत्महत्या बताया जा रहा था, किंतु मृतक के गले पर strangulation के स्पष्ट चिन्ह पाए जाने के कारण फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण आत्महत्या नहीं बल्कि strangulation पाया गया।

चूंकि मृतक की कोई संतान या पत्नी नहीं थी, इसलिए परिवार द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। चौकी प्रभारी फेरूपुर  की रिपोर्ट के आधार पर मु0अ0सं0 635/2025 धारा 103(1)/238 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता देखते हुए SSP हरिद्वार द्वारा तत्काल खुलासे व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए गए।

वैज्ञानिक साक्ष्यों व मैन्युअल पुलिसिंग के माध्यम से गहन पूछताछ पर हुआ खुलासा

थाना पथरी पुलिस टीम ने मौके से मिले भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर मृतक के परिजनों से विस्तृत पूछताछ की।

पुलिस का शक उसी व्यक्ति पर गया , जो सबसे ज़्यादा चिल्ला–चिल्ला कर “फांसी” वाली कहानी सुना कर रोना धोना कर रहा था। शक की सुई भतीजे सुनील पर अटकी

घटना के समय सबसे पहले सुनील (उम्र 25 वर्ष) ही सुरेश के पास पहुंचा था। सुनील ने घरवालों को बताया— “चाचा जी ने फांसी लगा ली… मैं उतारकर खाट पर लिटा आया।”

पूछताछ तेज हुई… सवाल गहरे हुए… और आखिरकार सुनील हार गया। सुनील ने कबूली हत्या, वजह भी बताई —पूछताछ में खुलासा हुआ । सुरेश शराब पीकर आए दिन सुनील को गाली देता था, उसे बैइज्जत करता था तथा सुरेश अपनी जमीन बेचने की बात करता था। सुनील के मन में जलन और गुस्सा भरता जा रहा था। घटना के दिन अत्यधिक गुस्से में सुनील ने चुन्नी से सुरेश का गला दबाया। हत्या के बाद वह घबरा गया और फांसी का नाटक रच दिया ताकि मामला आत्महत्या लगे।

हत्या का तरीका एवं आत्महत्या जैसा रूप देने का प्लान

01/12/25 की रात करीब 09:00 बजे सुरेश शराब के नशे में अपने घेर में लेटा था. 

इसी दौरान भतीजे ने चुन्नी से अपने चाचा गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से उसने मृतक के गले में वही चुन्नी बांधी, शव को टीनशेड के एंगल से लटकाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर भारी होने के कारण नीचे गिर गया।

अगली सुबह सुनील ने परिवार को स्वयं सूचना दी कि चाचा ने आत्महत्या कर ली तथा वह शव को नीचे उतार चुका है।

पुलिस की सूझबूझ — 48 घंटे में केस क्लोज़. थाना पथरी पुलिस टीम ने —  घटनास्थल निरीक्षण, वैज्ञानिक साक्ष्य ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट, संदिग्धों की क्रमबद्ध पूछताछ ,आरोपी से पूछताछ के आधार पर सिर्फ 48 घंटों में हत्या का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी सुनील पुत्र मेघपाल को धारा 103(1) BNS एवं 238 BNS के तहत गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुनील पुत्र मेघपाल पता ग्राम धारीवाला, थाना पथरी, हरिद्वार उम्र: 24 वर्ष

बरामदगी अभियुक्त सुनील कि निशांदेही से बरामद हत्या में प्रयुक्त चुन्नी 

पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटियाल

2. व0उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी

3. उ0नि0 विपिन कुमार

4. उ0नि0 महेंद्र पुंडीर

5. अ0उ0नि0 मुकेश राणा

6. का0 मुकेश चौहान

7. का0 जयपाल चौहान

8. का0 अनिल सिंह

9. का0 कान्तिराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद